सट्टाकिंग जुए की बुक का भी ‘बादशाहÓ

0
150

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। राजधानी में छुटभैये सट्टाबाजों और अदने से जुआरियों को पकडकर पुलिस के कुछ लोग हमेशा अपने आपको दबंग दरोगा और पुलिसकर्मी इतराते हुए नजर आते हैं लेकिन हैरानी वाली बात है कि एक सट्टाकिंग जो कि लम्बे समय से जुए की बुक लगाने का बडा बादशाह बना हुआ है उस पर पुलिस की निगाह क्यों नहीं जाती यह तो एक रहस्य ही है लेकिन ताश के पत्ते और दाने से जुआ खिलाने के लिए सट्टाकिंग बाहरी राज्यों के बडे जुआरियों को अपने एक मित्र के होटल के कमरे में ले जाकर वहां लाखों का जुआ निडर होकर खिलाता है क्योंकि होटल का मालिक भी सट्टे और जुआ खेलने का बडा खिलाडी है और यही कारण है कि वहां या तो पुलिस की निगाह जाती नहीं और जाती भी होगी तो होटल मालिक और सट्टाकिंग से उनका दौलत में हुआ गठबंधन उन्हें घृतराष्ट्र बना रहा है? हैरानी वाली बात है कि यह जुए का अड्डा पुलिस चौकी के समीप ही चलता है और अगर पुलिस वास्तव में अपराधियों और अवैध धंधों में लिप्त कुख्यातों पर नकेल लगाने का दम भरे तो एक भी सट्टाकिंग और जुए की बुकें लगाने वाला बादशाह राजधानी में एक पल भी नहीं टिक पायेगा?
राजधानी के पुलिस कप्तान दलीप कुंवर ने पदभार संभालने के बाद अपराधियों, सट्टेबाजों, जुआरियों और नशातस्करों के खिलाफ जनपद पुलिस को अॅपरेशन करने का मिशन सौंपा था जिससे कुछ समय तक तो पुलिस के काफी दरोगाओं में पुलिस कप्तान का डर देखने को मिल रहा था लेकिन कुछ समय बाद ही राजधानी के कुछ कोतवाल, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों में कप्तान का डर कैसे हवा-हवाई हो गया यह हैरान करने जैसा दिखाई दे रहा है। राजधानी के पुलिस कप्तान दावा कर चुके हैं कि जिन्होंने सट्टे, जुए व अपराध में लिप्त होकर सम्पत्ति अर्जित की है उन्हें सीज करने का मिशन चलाया जायेगा और ऐसे अपराधियों पर गैंगेस्टर और उनकी हिस्ट्रीशीट खोली जायेगी। कप्तान के आदेश राजधानी में तो कुछ दरोगा हवा में उडाते हुए नजर आ रहे हैं और सिर्फ पुलिस के कुछ दरोगा दबे कुचलों पर ही शिकंजा कसते हुए नजर आ रहे हैं जिससे सवाल खडा हो रहा है कि क्या राजधानी पुलिस के कुछ दरोगा सिर्फ दबे कुचलों को ही अपनी वर्दी का खौफ दिखाते रहेंगे। राजधानी में न तो बडे सट्टेबाजों पर पुलिस का कोई डंडा चल पाया और न ही जुए के अड्डे चलाने वाले एक बडे सट्टाकिंग पर पुलिस हाथ डालने के लिए आगे आ रही है? यही कारण है कि क्रिकेट सीजन में क्रिकेट और जुए के अड्डे एकसाथ चलाने वाला सट्टाकिंग शहर में एक पुलिस चौकी के पास स्थित एक होटल के कमरे में होटल मालिक से कमरा खुलवाकर वहां बडे गोपनीय तरीके से अकसर जुए की बुक लगाने का खेल खेलता है और पुलिस के कुछ दरोगा इस जुए के अड्डे पर क्यों घृतराष्ट्र बन जाती है यह हमेशा से ही एक रहस्य बना रहता है?

LEAVE A REPLY