देहरादून। मुख्यमंत्री ने मसूरी विकास प्राधिकरण को साफ आदेश दे रखा है कि जहां पर भी अवैध निर्माण हो रहे हैं वहां उन्हें सील किया जाये। इसी के चलते विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष व सचिव ने अवैध निर्माणों पर शिकंजा कसने के लिए अपने कदम आगे बढा रखे हैं और इसी के चलते आज एमडीडीए की टीम ने एक अवैध निर्माण को सील करके साफ संदेश दे दिया है कि अब अवैध निर्माण का खेल खेलने वाला कोई भी अपने मनसूबों में कामयाब नहीं हो पायेगा।
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की अवैध निर्माण पर हो रही कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है। प्राधिकरण का अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान कई दिनों से जारी है। वहीं मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सोनिका सिंह के निर्देश और सचिव मोहन सिंह बर्निया के आदेश पर सहायक अभियंता की टीम ने देहरादून पुरकुल रोड निवासी जे के अग्रवाल के अवैध निर्माण को सील कर दिया है। वहीं मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सोनिका सिंह और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि लोग मानचित्र के अनुसार ही निर्माण कार्य करें। प्राधिकरण द्वार जहां अवैध निर्माण हटाया जा रहा है उस स्थान की निगरानी के लिए प्राधिकरण ने टीम गठित की है। जिससे कि दोबारा अवैध निर्माण ना हो सके।