कानून व्यवस्था की परिस्थिति का विषय राज्य का जिम्मा

0
134

हरियाणा(संवाददाता)। हरियाणा के सूरजकुंड में सभी राज्यों के गृह मंत्रियों के साथ कानून व्यवस्था को लेकर देश के गृहमंत्री ने चिंतन व मनन शुरू किया है और कहा है कि कानून व्यवस्था की परिस्थिति का विषय राज्य का जिम्मा है।
आज से हरियाणा के सूरजकुंड में कानून व्यवस्था को लेकर राज्यों के गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर का आयोजन शुरू हुआ। चिंतन शिविर में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कानून व्यवस्था की परिस्थिति का विषय जब राज्य का जिम्मा है। उस वक्त सीमा रहित अपराधों का मुकाबला करने के लिए तभी हम सफल हो सकते हैं जब सभी राज्य मिलकर इस पर चिंतन करें और रणनीति बनायें। दो दिवसीय चलने वाले इस चिंतन शिविर में कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाने और मौजूदा परिस्थिति में अपराधों का मुकाबला करने के लिए एक बडी रणनीति पर मंथन होना तय माना जा रहा है। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस सेमिनार में भाग लेने के लिए हरियाणा के सूरजकुंड में गये हुये हैं। मौजूदा दौर में जिस तरह से साइबर क्राईम व अपराध करने के तरीके हाईटेक हो रहे हैं उससे निपटने के लिए भी इस चिंतन शिविर में एक बडा मंथन और चिंतन होने की सम्भावना है। दो दिवसीय इस शिविर में साइबर अपराध प्रबंधन के लिए इको सिस्टम विकसित करने, पुलिस बलों के अधुनिकरण अपराधिक न्याय प्रणाली में आईटी के बढते उपयोग, भूमि सीमा प्रबन्धन और तटीय सुरक्षा एवं आंतरिक सुरक्षा से सम्बन्धित अन्य मुद्दों पर चिंतन होगा। कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चिंतन शिविर को सम्बोधित भी करेंगे।

LEAVE A REPLY