कमाल के भगत दा…

0
144

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के राज्यपाल का उत्तराखण्ड प्रेम किसी से छिपा नहीं है और उनका अकसर राज्य में आकर राजनेताओं से मिलना हमेशा चर्चा का विषय बना रहता हैै। भगत दा के सियासी दिमाग को पढना हमेशा राजनेताओं और राज्य की जनता के लिए एक टेडी खीर रहता है? दीपावली पर भगदा ने उत्तराखण्ड में दस्तक दी और वह एक के बाद एक कई राजनेताओं से मिले और भगत दा ने डेंगू से पीडित कद्दावर नेता हरक सिंह रावत के घर पर जाकर उनका हालचाल पूछा और उनकी फोटो जो सोशल मीडिया पर वायरल हुई उसे देखकर हर कोई हैरान रहा कि आखिर भगत दा कमाल के हैं जो राज्यपाल होने के बावजूद उत्तराखण्ड के कई राजनेताओं से मिलने के लिए खुद ही आगे बढ़ गये। भगत दा को लेकर सोशल मीडिया पर भी यह बात उठी कि भगत दा का उत्तराखण्ड प्रेम अकसर राज्य की जनता देखती आई है।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पांच दिन के उत्तराखण्ड प्रवास पर आये और उनकी मुलाकात राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर हरिद्वार के सांसद रमेश पोखरियाल निशंक से लेकर काफी नेताओं से हुई। हालांकि जब सोशल मीडिया पर एक फोटो उत्तराखण्ड के कद्दावर नेता हरक सिंह रावत के साथ भगत सिंह कोश्यारी की सामने आई तो देखा गया कि हरक सिंह रावत बिस्तर पर बैठे हैं और भगत सिंह कोश्यारी खडे होकर उन्हें फूल का गुलदस्ता भेंट कर रहे हैं। हरक सिंह रावत को डेंगू पीडित बताया जा रहा है जिनसे मिलने के लिए भगत सिंह कोश्यारी उनके आवास पर गये थे। इस फोटो को देखकर सोशल मीडिया पर यह बात उठी कि भगत दा कमाल के हैं जो डेंगू पीडित हरक सिंह रावत को देखने के लिए उनके बेडरूम तक पहुंच गये। भगत दा महाराष्ट्र जैसे अह्म सूबे के राज्यपाल हैं जहां उन्होंने अपने सियासी कौशल का परिचय देते हुए भाजपा के दिग्गज नेताओं को एक संदेश दिया था कि वह राजनीति को नजदीक से पहचानते हैं। भगत दा का उत्तराखण्ड प्रेम आज भी जस का तस है और उत्तराखण्ड में आकर वह राज्य के नेताओं से जिस तरह से मुलाकात करने के लिए आगे आये उससे उत्तराखण्ड में इंटरनल पॉलिटिक्स में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। उत्तराखण्ड में यह बात भी हमेशा उठती रही है कि भगत दा राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राजतिलक में बहुत बडी भूमिका निभा चुके हैं?

LEAVE A REPLY