पुष्कर के सिर पर बंधा ऐतिहासिक चारधाम यात्रा का सेहरा

0
164

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कार्यकाल में चली चारधाम यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए शुरूआती दौर में ही बडा खाका तैयार कर लिया था और उसी खाके को धरातल पर उतारने के लिए उन्होंने अपनी किचन टीम के साथ मिलकर बडी रणनीति के तहत यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने का प्लान तैयार किया था और यह प्लान चारधाम यात्रा में शत-प्रतिशत सफल हुआ और देश-विदेश से लाखों की संख्या में तीर्थ यात्रियों ने भगवान के दर्शन किये और वह बेहतर व्यवस्था को देखकर पुष्कर ंिसह धामी की खुलकर प्रसंशा करते हुए दिखाई दिये। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को चारधाम यात्रा में जिस तरह से पुष्कर सिंह धामी ने एक बडे साहस के साथ सकुशल पूरा कराया उससे इस ऐतिहासिक चारधाम यात्रा का सेहरा पुष्कर सिंह धामी के सिर पर बंधा है और देश-विदेश से आये तीर्थयात्रियों को एक आंनद का अनुभव हुआ कि इतनी बडी यात्रा मुख्यमंत्री ने सकुशल सम्पन्न कराकर एक संदेश दिया कि अगर किसी राजनेता में इच्छाशक्ति हो तो वह कुछ भी कर सकता है।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन है कि उत्तराखण्ड के अन्दर जहां देश-विदेश से पर्यटक धूमने आये वहीं राज्य के चारधाम और ऐतिहासिक मन्दिरों में देश के लाखों श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने के लिए आये तो उससे उत्तराखण्ड आर्थिक रूप में काफी प्रबल होगा और समूचे देश में उत्तराखण्ड का नाम पर्यटन और तीर्थाटन में प्रमुखता से लिया जायेगा। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री के विजन पर काम करना शुरू कर रखा है और उसी का परिणाम है कि जहां देश विदेश से बडी संख्या में पर्यटक उत्तराखण्ड आ रहे हैं वहीं तीर्थाटन मंे भी उत्तराखण्ड का नाम श्रद्धालुओं के सिर चढकर बोल रहा है। कोरोना काल के बाद उत्तराखण्ड मंे चारधाम यात्रा में देश-विदेश के श्रद्धालुओं को बुलाने का संकल्प पुष्कर सिंह धामी ने लिया था और उन्हें संदेश दिया था कि राज्य के अन्दर चारधाम यात्रा और तीर्थाटन पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षा का भाव दिया जायेगा और दर्शन करने में उन्हें कहीं भी कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पडेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसी भी कोरोना टेस्ट से गुजरने के लिए तीर्थ यात्रियों को उसके बंधन में नहीं बांधा और यही कारण रहा कि चारधाम यात्रा में सरकार की सोच से बहुत आगे बढकर श्रद्धालुओं ने उत्तराखण्ड में दस्तक दी। श्रद्धालुओं के मन में पुष्कर ंिसह धामी के संकल्प का इतना बडा असर देखने को मिला कि श्रद्धालुओं को तिनकाभर भी कोरोना का कोई डर नहीं रहा और वह चारधामों में दर्शन के लिए उमड़ पडे जिसको देखते हुए सरकार भी हैरान हो गई कि इतनी बडी संख्या में श्रद्धालुओं का आना सरकार के लिए एक शुभ संकेत है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सफल रणनीति के चलते जिस तरह से चारधाम यात्रा ऐतिहासिक रही उसका सेहरा सिर्फ और सिर्फ पुष्कर ंिसह धामी के सिर पर बंधता हुआ ही दिखाई दिया।

LEAVE A REPLY