देहरादून(क्रान्ति भट्ट)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दुनिया के सबसे ऊंचाई धार्मिक पवित्र हेमकुंड साहिब और केदारनाथ के लिए रोपवे निर्माण का शिलान्यास किये जाने पर भारत में बड़े बड़े और नामचीन गुरुद्वारों और सिख ब्यक्तित्वों पी एम मोदी का आभार जताया है।
गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब मेनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेन्द्र जीत बिंद्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सीमांत गांव माणा में हेमकुंड साहिब और केदारनाथ के लिए रोपवे निर्माण के शिलान्यास को ऐतिहासिक निर्णय बताया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताते हुए गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब मैंनेजमेंट के उपाध्यक्ष नरेन्द्र जीत बिन्द्रा ने कहा कि हेमकुंड साहिब में आस्था रखने वाले अनुयायियों के विश्व भर से खुशी और आभार भरे संदेश आ रहे हैं कि क्या यह सच है कि हेमकुंड साहिब के लिये रोपवे निर्माण का शिलान्यास होना क्या यह सच है! और यह कार्य हो जायेगा\ और आपने कहा था यह तो हो गया। गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेन्द्र जीत बिन्द्रा ने बताया जत्थेदार श्री अकाल तख्त, दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी, तख्त हुजूर साहिब नांदेड, हरियाणा गुरुद्वारा कमेटी सहित सभी संस्थाओं और हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे निर्माण कार्य के शिलान्यास के खुशी जताते हुये आभार जताया है। नरेन्द्र जीत बिन्द्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस कार्य को इतिहास रचित करने वाला महान कार्य बताया।