देहरादून(नगर संवाददाता)। श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव देहरादून में अपने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री काल में अपने भत्ते से निर्मित श्री राम दरबार में शिलापट्ट का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर श्री राम दरबार के शिलापट्ट का लोकार्पण आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी संस्थापक माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर के पावन सानिध्य में किया। इस अवसर पर कहा गया कि विदित रहे 22 साल पूर्व जब भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री थे तब आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी में उनकी काफी आस्था रही है।
इस अवसर पर जोशी ने कहा कि उस समय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पूर्व आचार्य बिपिन जोशी के साथ मन्दिर पधारे थे, और आचार्य बिपिन जोशी भी लगातार उनकी समृद्धि के लिए मन्दिर मे पूजा अनुष्ठान कराते रहते हैं। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि आज महाराष्ट्र के राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने पौराणिक श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया, पुजारी भरत गिरी महाराज ने साल ओढ़ाकर और प्रसाद भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया।
इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर चल रही संगीतमय सुंदरकांड पाठ मे भाग लिया और दून योग पीठ देहरादून की गढ़ी कैंट शाखा में भी महाराष्ट्र के राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का योग साधकों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर आज के कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी, डाक्टर मथुरा दत्त जोशी, राम सेवक शर्मा, राजन बसनेत, पंडित कमल जोशी,संगीत मंडली, पंडित भरत जोशी, भगवती जोशी, गणेश बिजलवान, हर्षपति रयाल, योगाचार्य विनय कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।