दीपावली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री, सैन्य अधिकारियों ने भेंट की गढ़वाली टोपी

0
160

देहरादून(नगर संवाददाता)। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक गढ़वाल रेजीमेंट गढ़ी कैंट में वीर सैनिकों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सैनिकों व उनके परिवारों को दीपावली पर्व की बधाई भी दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट मैदान में सेना द्वारा आयोजित दीपावली मेला में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सेना के अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गढ़वाली टोपी भेंट की गई।
यहां गढ़ी कैंट स्थित महेन्द्रा ग्राउंड में दीपावली महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भूरि भूरि प्रशंसा की। इससे पूर्व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये और सैनिकों एवं कलाकारों ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को अपनी ओर आकर्षित किया।
इस अवसर पर राजेश कुमार एंड पार्टी ने मोटरसाईकिल पर अनेकों करतब दिखाये और दर्शकों का समां बांधा। इस अवसर पर अनेकों रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सैनिकों एवं कलाकारों ने प्रस्तुत कर सभी का मनोरंजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सैनिकों को उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनेकों सैन्य अधिकारी, परिजन एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

LEAVE A REPLY