पीएम दौरे से पहले बदरीनाथ पहुंचे सीएम

0
146

देहरादून। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बद्रीनाथ धाम आ रहे हैं और वह वहां हो रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे और माणा में एक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे जहां से वह उत्तराखण्ड में पुष्कर सरकार को एक बडा तोहफा भी दे सकते हैं। प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व आज मुख्यमंत्री सुबह बद्रीनाथ धाम पहुंचे जहां उन्होंने उत्तराखण्ड की सुख समृद्धि के लिए मन्दिर में पूजा अर्चना की और उसके बाद उन्होंने वहां हो रहे निर्माण कार्यों को जांचा और परखा। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा करने का आदेश दिया और जनपद के डीएम व पुलिस कप्तान से प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर मंथन किया। प्रधानमंत्री जहां बद्रीनाथ धाम मन्दिर में पूजा अर्चना करेंगे वहीं वह निर्माण कार्यों का भी जायजा लेंगे और माणा में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे जिसको लेकर सभी स्थानों पर अभेद सुरक्षा का चक्र तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री ने डीएम, कप्तान और खुफिया अफसरों को मैदान में उतारा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सैनिकों के साथ दिवाली मनाएंगे। इस क्रम में प्रधानमंत्री शुक्रवार को केदारनाथ जाएंगे। सैनिकों के साथ दिवाली मनाने से पूर्व पीएम मोदी केदारनाथ और बदरीनाथ का दर्शन करेंगे। जिसके चलते आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बदरीनाथ पहुंचे। बद्रीनाथ मंदिर में भगवान बद्री विशाल के दर्शन व पूजा करते हुए सीएम ने प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धाम के मास्टर प्लान पर तेजी से काम चल रहा है और इसको पूरा करने का लक्ष्य दिसंबर 2०23 रखा है। बता दें, कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अक्तूबर को बदरीनाथ में रात्रि विश्राम करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से शासन को उनके आगमन का कार्यक्रम मिल गया है। उसी हिसाब से सरकार ने तैयारी भी तेज कर दी है।

LEAVE A REPLY