कप्तान के सामने अपराधियों को नकाब क्यों पहना देती है पुलिस?

0
136

देहरादून(प्रमुख संवाददाता)। उत्तराखण्ड के कुछ जनपदों में जब अपराधी पकडे जाते हैं तो अपराधियों के दो रूप देखने को मिलते हैं जहां एक रूप कोतवाली में देखने को मिलता है जहां उनका फोटो सेशन बेपर्दा कराया जाता है तो वहीं पुलिस कप्तान के सामने इन अपराधियों को नकाब में लाकर मीडिया के सामने क्यों पेश किया जाता है यह समझ से परे है? पुलिस का यह अंदाज काफी मीडियाकर्मियों को भी समझ नहीं आता कि कोतवाली में तो अपराधियों को फोटो खिचवाते समय बेपर्दा रखा जाता है और साहब के सामने उन्हें काले नकाब में ऐसे पेश किया जाता है मानो अगर इनको साहब के सामने बेपर्दा पेश कर दिया गया तो पुलिस को कितना बडा नुकसान उन्हें सजा दिलाने में हो जायेगा?
डोईवाला में हुई मंत्री के भाई के घर डकैती के मामले में डोईवाला पुलिस में चार गुनाहगारों को पकडा और डोईवाला में पुलिस ने उनकी फोटो बेपर्दा खिचवाई लेकिन जब जनपद के पुलिस कप्तान के सामने इन अपराधियों को लाया गया तो उनके मुंह पर काला नकाब उडाया गया और इस नकाब में सिर्फ उनकी आंखे ही नजर आ रही थी ऐसे में सवाल उठता है कि जब कोतवाली में अपराधियों को नकाब में नहीं रखा गया तो फिर जनपद के पुलिस कप्तान जब मीडिया के सामने अपनी टीम के गुडवर्क का गुणगान कर रहे थे तो फिर उन्हें नकाब में आखिर क्यों पेश किया गया यह समझ से परे है?

LEAVE A REPLY