जुग-जुग जियो मेरे लाल

0
145

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सौम्य रूप देख-देखकर आवाम उन्हें महानायक का खिताब दे चुकी है। आवाम के दिलों में बसने का राज मुख्यमंत्री को पता है और यही कारण है कि वह मात्र एक साल के भीतर राज्य के अन्दर जिस तरह से उन्होंने शालीनता और स्वच्छता के साथ सरकार चलाने के लिए लम्बी लकीर खींची है उससे राज्यभर में उनकी प्रसिद्धि का डंका इतनी तेजी से बढने लगा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन्हें हमेशा अभेद आशीर्वाद देते आ रहे हैं। मुख्यमंत्री की दरियादिली बच्चों और वृद्ध महिलाओं के साथ जिस तरह से बार-बार देखने को मिल रही है उससे राज्य की जनता यह कहने से भी नहीं चूक रही कि ऐसा मुख्यमंत्री भी होता है जो गरीब से गरीब इंसान के साथ बैठकर उसका आशीर्वाद लेता है और आज जब मुख्यमंत्री आईएसबीटी का हाल देखने के लिए वहां पहुंचे तो बैंच पर बैठी एक वृद्ध महिला को देखकर मुख्यमंत्री उनके साथ जाकर बैठ गये और उन्होंने वहां वृद्ध महिला को उन्होंने ‘मांÓ कहकर पुकारा तो वृद्ध महिला पहले तो हैरान हो गई कि एक अनजान युवा चेहरा जिसके साथ काफी सुरक्षाकर्मी हैं वह उसे मां क्यों बोल रहा है लेकिन जब मुख्यमंत्री ने उस मां के साथ बैठकर उनसे उनका हालचाल पूछा और यह कहा कि मां तू कहां जा रही है तो उस मां ने एक ही शब्द कहा कि जुग-जुग जियो मेरे लाल। पुष्कर सिंह धामी उस वृद्ध महिला से उनका सुख-दुख पुछकर भाव विभोर हुये और उसके बाद उन्होंने दो कप चाय मंगाई और दोनो ने वह चाय एक ही बैंच पर बैठकर पी जिसके बाद वृद्ध महिला ने पुष्कर सिंह धामी को यह आशीर्वाद भी दिया कि तुझे किसी की नजर न लगे मेरे लाल।
आज सुबह अचानक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काफिला पटेलनगर में स्थित आईएसबीटी पहुंचा जहां वह निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को अभी परख ही रहे थे कि उन्होंने एक बैंच पर अकेले बैठी एक वृद्ध महिला को देखा तो उसके बाद मुख्यमंत्री के कदम उस बैंच की ओर चल पडे और वह वृद्ध महिला के साथ जाकर बैठ गये। वृद्ध महिला को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूछा मां तू कहां जा रही है तो फिर वृद्ध महिला ने उन्हें बताया कि वह कहां जा रही है और कब से वह बस के इंतजार में है। वृद्ध महिला को जैसे ही पता चला कि उनके साथ बैठा युवा चेहरा कोई और नहीं बल्कि राज्य का मुख्यमंत्री है तो वृद्ध महिला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ काफी देर तक अपना सुख-दुख बांटा और वहां मौजूद काफी यात्री मुख्यमंत्री के इस अद्भुत रूप को देखकर हैरान हो गये कि उत्तराखण्ड का मुख्यमंत्री ऐसा है जो एक वृद्ध महिला के पास जाकर उसका हालचाल पुछने के लिए बैठ गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वृद्ध महिला को मां कहकर ही सम्बोधित किया और उसके बाद उन्होंने दो कप चाय मंगाई और एक कप वृद्ध महिला को दी और दूसरा कप उन्होंने थामा और कुछ देर वृद्ध महिला और मुख्यमंत्री ने चाय पी और काफी बातों को एक दूसरे से शेयर किया। इस अद्भुत नजारे को देखकर पहले काफी यात्री यह सोच रहे थे कि कहीं यह किसी फिल्म का सीन तो नहीं फिल्माया जा रहा लेकिन जब यात्रियों को पता चला कि यह दृश्य फिल्मी दृश्य नहीं है बल्कि हकीकत है तो यात्री भी यह कहने से नहीं चूके कि अगर देश के अन्दर सभी राज्यों में ऐसे मुख्यमंत्री हो जाये तो फिर न देश में गरीबी होगी और न ही कोई छोटा और कोई बडा होगा। वृद्ध महिला और मुख्यमंत्री के बीच लगभग दस मिनट संवाद हुआ और वहां का दृश्य किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं था और अपने साथ बिताये गये पल को वृद्ध महिला निहारती रही और उसके बाद उसने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सिर पर आशीर्वाद का हाथ रखते हुए कहा कि जुग-जुग जियो मेरे लाल।

LEAVE A REPLY