घर में घुसकर पूर्व प्रधान की हत्या

0
153

काशीपुर(राजू अनेजा)। उधमसिंहनगर के काशीपुर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद दिखे कि वह दिन दहाडे मोटरसाइकिल पर सवार होकर फिल्मी अंदाज में पूर्व प्रधान के घर के समीप पहुंचे और उन्होंने चंद गज की दूरी पर मोटर साइकिल खडी की और वह सीधे पूर्व प्रधान के घर में घुस गये जहां उन्होंने पूर्व प्रधान पर गोलियां दागी और मोटरसाइकिल लेकर तेजी के साथ भाग खडे हुये। पूर्व प्रधान घर से बाहर कुछ दूरी पर बचाव के लिए भागा लेकिन वह जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। दिन दहाडे पूर्व प्रधान की घर में घुसकर गोलियों से भूनकर हत्या किये जाने का तांडव सीसीटीवी कैमरे में उनके आने और जाने का कैद हो गया। दिन दहाडे घटी इस वारदात से उधमसिंहनगर पुलिस पर सवालिया निशान लग रहे हैं कि आखिरकार जनपद में कानून का कोई डर नहीं रह गया है जिसके चलते बदमाशों ने पूर्व प्रधान के घर में घुसकर ही उसकी दुसहासिक तरीके से गोलियां मारकर हत्या कर दी। बीती रात उधमसिंह नगर में ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख की पत्नी की गोली लगने से हुई मौत का बवाल अभी थमा भी नहीं था कि आज सुबह पूर्व प्रधान को बदमाशों ने गोलियों से भून डाला।
बाइक पर आये दो अज्ञात बदमाशों ने जुड़का निवासी पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मौके पर पुलिस के के अधिकारी सूचना मिलते ही पहुंच गए। जानकारी के अनुसार ग्राम जुड़का निवासी 64 वर्षीय महल सिंह पुत्र सिंघाड़ा सिंह आज सुबह साढ़े आठ बजे अपने घर पर मौजूद थे। दो अज्ञात बाइक सवार उनके घर पहुंचे और बाइक खड़ी कर घर में घुस गये। भीतर घुसकर उन्होंने महल सिंह को गोली मारी और फरार हो गए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बदमाश बाइक पर आते हुये दिखाई दे रहे हैं। गोली लगने के बाद महल सिंह उनकी तरफ दौड़े लेकिन नीचे गिर गये। उन्हें अस्पताल लाया गया जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सूचना पाकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये और घटना को लेकर पूछताछ कर रहे हैं। महल सिंह एकता स्टोन क्रेशर के मालिक भी थे। महल सिंह इस क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों में माने जाते थे।

LEAVE A REPLY