भ्रष्ट अनिल पर सीएम का चला हंटर

0
180

देहरादून(प्रमुख संवाददाता)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ एक के बाद एक धाकड फैसले ले रहे हैं और इसी के चलते रिश्वत मांगने के आरोप में निलम्बित चल रहे राज्य कर अधिकारी अनिल कुमार को पद से बर्खास्त कर दिया गया। मुख्यमंत्री के इस हंटर से यह बात साफ हो गई कि अब हर वो भ्रष्टाचारी बेनकाब होगा जिन्होंने राज्य की जनता को अपने भ्रष्टतंत्र से उन्हें लूटा था। राज्य कर अधिकारी को बर्खास्त करने के लिए राज्य कर आयुक्त की ओर से आदेश जारी किया गया है इस कार्यवाही से उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री तत्काल कडा फैसला लेने के हीरो बन गये हैं।
गौरतलब है कि पन्द्रह फरवरी 2०2० को वाहन संख्या एचआर 39सी-7०88 जो कि हिसार से देहरादून के लिए परिवहित किये जा रहे माल के सम्बन्ध में अनिल कुमार ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत सीएम पोस्र्टल पर सोलह फरवरी 2०2० को की थी। इस शिकायत के बाद जांच कराई गई और जांच के बाद राज्य कर अधिकारी अनिल कुमार को निलम्बित कर दिया गया था।
बताया जा रहा है कि राज्य कर आयुक्त डा० अहमद इकबाल की ओर से जारी आदेश में कहा है कि अनिल कुमार निलम्बित राज्य कर अधिकारी सम्बद्ध कार्यालय संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) राज्यकर हल्द्वानी समभाग हल्द्वानी को उत्तराखण्ड सरकारी सेवा अनुशासन एवं अपीलीय नियमावली 2००3 यथा संशोधित 2०1० के नियम तीन के उपनियम(ख) के खण्ड-तीन में विहित दीर्घ शास्ति सेवा से हटाना जो भविष्य में नियोजन से निरर्हित नहीं करता है किये जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हर छोटे व बडे भ्रष्टाचार पर सख्त रूख अपनाने के लिए आगे आ रखे हैं और यही कारण है कि उन्होंने राज्यभर में सभी अफसरों को संदेश दे रखा है कि अगर कोई भी भ्रष्टाचार करता व आम जनता से रिश्वत मांगता हुआ दिखाई दिया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। आज एक बार फिर धाकड धामी ने एक बडा फैसला लेते हुए रिश्वत मांगने वाले राज्य कर अधिकारी को जिस तरह से नौकरी से बर्खास्त कर दिया है उससे राज्य में भ्रष्ट व रिश्वतखोर अफसरों की नींद उड गई है।

LEAVE A REPLY