मंत्रिमण्डल के शोर में पुष्कर दिल्ली पहुंचे

0
191

देहरादून। उत्तराखण्ड में पिछले कुछ दिनों से राज्य के मंत्रिमण्डल में फेरबदल का शोर मचा हुआ है और यह सम्भावना जताई जा रही थी कि नवरात्रों में पुष्कर सरकार के मंत्रिमण्डल में फेरबदल हो सकता है। मंत्रिमण्डल के शोर में आज राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी दिल्ली पहुंच गये जिसके बाद से राज्य के अन्दर चर्चाओं का बाजार गर्म है कि भले ही मुख्यमंत्री केन्द्रीय मंत्री से मिलने गये हों लेकिन उनकी मुलाकात भाजपा हाईकमान से होना भी तय माना जा रहा है इसलिए हो सकता है कि भाजपा हाईकमान और मुख्यमंत्री के बीच राज्य के मंत्रिमण्डल में होने वाले फेरबदल को एक नया रूप दे दिया जाये।
मुख्घ्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिल्घ्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके इस दौरे को चर्चित अंकिता हत्घ्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है। वैसे मुख्यमंत्री पुष्घ्कर सिंह धामी का कहना है कि केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी से भेंट करेंगे। सूत्रों की माने तो भर्तियों के जांच के बाद निरस्घ्त होने के परिप्रेक्ष्घ्य में भी मुख्घ्यमंत्री के इस दौरे को महत्घ्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्घ्यमंत्री पुष्घ्कर सिंह धामी केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी के साथ राज्य की पर्यटन योजनाओं को लेकर बैठक का कार्यक्रम है। वहीं चर्चित अंकिता हत्घ्याकांड और विधानसभा में 228 भर्तियों के जांच के बाद निरस्घ्त होने के परिप्रेक्ष्घ्य में भी मुख्घ्यमंत्री के इस दौरे को महत्घ्वपूर्ण माना जा रहा है। वह केंद्रीय नेतृत्घ्व को इस संबंध में भी अपडेट दे सकते हैं।
राज्य के अन्दर मुख्यमंत्री के नये मंत्रिमण्डल को लेकर एक नई बहस छिडी हुई है और यह कयासबाजी लगाई जा रही है कि पुष्कर सरकार के तीन से चार मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है और उनके स्थान पर नये चेहरों को मंत्रिमण्डल में शामिल किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY