यूकेएसएसएससी घोटाले की जांच सीबीआई को सौंप सकते हैं सीएम!

0
120

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड में भ्रष्टाचार के खिलाफ लडाई लडने के लिए सीएम पुष्कर ंिसह धामी आगे आ चुके हैं और उनका साफ मानना है कि जिस लडाई को वह लड रहे है वह लम्बी लडाई है लेकिन इस लडाई से वह अपने कदम पीछे नहीं हटायेंगे। मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया है कि अगर यूकेएसएसएससी घोटाले की जांच सीबीआई या किसी और एजेंसी से भी कराने की जरूरत उन्हें दिखाई देगी तो वह उस जांच को कराने में तिनकाभर भी देर नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से साफ नजर आ रहा है कि यूकेएसएसएससी मामले में वह एक बडी चिंता के साथ लडाई को लडने का मन बनाये हुये हैं।
मुख्यमत्री पुष्कर ंिसह धामी ने यूकेएसएसएससी में हुई भर्तियों में हुये घोटालों की जांच एसटीएफ के हवाले कर रखी है और वह इस प्रकरण को लेकर आर-पार की लडाई लडने का मन बनाये हुये हैं उनका साफ मानना है कि जिन्होंने राज्य के युवाओं के साथ खिलवाड किया है उन्हें किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जायेगा। राज्यभर में यूकेएसएसएससी मामले की जांच सीबीआई से कराने को लेकर आवाज उठ रही है और कई इलाकों में युवा पीढी धरना प्रदर्शन भी कर रही है जिसको देखते हुए सरकार के मुखिया पुष्कर सिंह धामी जो कि पहले से ही यह कहते आ रहे हैं कि अगर उन्हें इस मामले की जांच सीबीआई या किसी एजेंसी से करानी पडी तो वह उसे कराने में पीछे नहीं हटेंगे। आज सरकार का छह माह का कार्यकाल पूरा हो गया और आज के दिन जिस तरह से विधानसभा में बैकडोर से हुई सैकडों भर्तियों को निरस्त किया गया उससे राज्यभर में साफ संदेश चला गया कि धाकड धामी पारदर्शिता के साथ सरकार चलाने का संकल्प लिये हुये हैं आज उन्होंने एक बार फिर यह बात दोहराई कि अगर यूकेएसएसएससी में हुई भर्तियों में अगर सीबीआई या किसी एजेंसी से जांच कराने की जरूरत दिखाई दी तो वह इस जांच को तुरंत हरी झण्डी दे देंगे।

LEAVE A REPLY