देहरादून(नगर संवाददाता)। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती घोटाले में पकड़े गये घोटालेबाजों की अकूत संपत्ति की जांच की मांग को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक एवं पीसीसी उतराखड के सदस्य संदीप चमोली के नेतृत्व में युवा कांग्रेस द्वारा प्रवर्तन निदेशालय में प्रदर्शन किया और वहां पर तैनात कर्मचारियों ने गेट पर ताला लगा दिया और बाद में कार्यकर्ताओं ने गेट पर लगा ताला तोडकर कार्यालय के अंदर घुसे और उत्तराखंड प्रभारी ईडी को ज्ञापन दिया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता ईडी के कार्यालय पहुंचे और वहां पर नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया और वहां पर कार्यरत कर्मचारियों ने गेट पर ताला लगा दिया और एक घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद कोई सक्षम अधिकारी मौके पर नहीं आया तो गुस्साये कार्यकर्ताओं ने गेट पर लगा ताला तोड दिया और कार्यालय के अंदर घुस गये और इस अवसर पर संबंधित अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संदीप चमोली द्वारा मांग की गई कि उत्तराखंड में जो अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में भर्ती घोटाला हुआ है उस घोटाले में अब तक जितने भी अपराधी पकड़े जा चुके हैं।
ज्ञापन में कहा गया कि उनके पास इन घोटालों को करके अकूत संपत्ति अर्जित की गई है जिसमें बड़े-बड़े होटल, पॉश इलाकों में मकान एवं स्टोन क्रेशर और महंगी महंगी गाडिय़ां हैं जो कि इस प्रदेश में भ्रष्टाचार कर हासिल किए गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि जब यह सारी बातें पूरे प्रदेश वासियों के सामने आ गई है उसके बावजूद भी राज्य सरकार द्वारा उनकी संपत्तियों की अब तक जांच प्रारंभ न कराए जाने की दशा में सरकार की मंशा पर और पारदर्शिता पर एक बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा करती है जा ेकि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस अवसर पर ज्ञापन में उत्तराखंड युवा कांग्रेस ईडी के अधिकारियों से यह मांग करती है कि अब यह भ्रष्टाचार सबके सामने हैं और ईडी एक स्वतंत्र संस्था है और उनके द्वारा अब इन भ्रष्टाचारियों की जांच करनी चाहिए जो कि राज्य हित के लिए अति आवश्यक है इस ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के सभी युवाओं की तरफ से हम यह मांग करते हैं कि सभी घोटाले बाजों की संपत्तियों की जांचे जल्द से जल्द प्रवर्तन निदेशालय उत्तराखंड द्वारा प्रारंभ की जाए जिससे कि युवाओं का भारतीय न्याय व्यवस्था पर विश्वास बना रहे और अपराधियों को बचने का समय न मिले सके। इस अवसर पर सुमित खन्ना, भूपेंद्र नेगी, नवनीत कुकरेती ,बलजीत सिंह ,सौरव शर्मा, हिमांशु कुमार, लक्की राणा, शिवम कुमार, हरेंद्र बेदी ,कविता माही ,अंजली चमोली, रेहान प्रिंस शर्मा, ज्वॉय बेसवल आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।