उत्तरकाशी(चिरंजीव सेमवाल)। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी में अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का मासिक सम्मेलनध्अपराध गोष्ठी ली । सम्मेलन में अपराधों की समीक्षा करते हुये सभी को लम्बित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना-पत्रों, अहकामातों, माल मुकदमाती, ऑनलाईन पोर्टलों से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। आपदा उपकरणों को 24 घण्टे तैयारी हालात में रखने व जनसुरक्षा के दृष्टिगत भूस्खलनध् आपदा संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी हेतु पुलिस बल नियुक्त करने के निर्देश दिये गये। नशामुक्त देवभूभि: मिशन 2०25 को सफल बनाने के लिये नशे के अवैध कारोबारियों पर कडी कार्रवाई तथा आमजन को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति लगातार जागरुक करने के निर्देश दिये गये। नशे के आदी हो चुके नवयुवकों की कांउसलिंग करने हेतु बताया गया। ऑपरेशन मुक्ति अभियान में विशेष रुचि के साथ काम करने व बाल भिक्षावृति में लिप्त ज्यादा से ज्यादा बच्चों की काउंसलिंग कर उनको भिक्षावृति के दलदल से बाहर निकालकर शिक्षा के तरफ प्रेरित करने के निर्देश दिये गये। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु सभी को रुटीन यातायात चौकिंग कर यातायात नियमों(त्रिपल राईडिंग, ओवरस्पीड, ड्रंक एण्ड ड्राइव, ओवरलोड आदि) का उलंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये।
इस दौरान Óश्री गिरीश पंचोली, संयुक्त निदेशक विधि, देहरादून द्वारा वर्चुअली मीटिंग से जुड़कर उत्तरकाशी पुलिस के सभी अधिकारियों को धारा 41 ब्तच्ब् के प्रावधानों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। बैठक में सीओ उत्तरकाशी अनुज कमार, प्रतिसार निरीक्षक जनक सिंह पंवार, निरीक्षक यातायात राजेन्द्र नाथ, निरीक्षक रेडियो सचिन कुमार, निरीक्षक अभिसूचना बृजमोहन सिंह गुसाईं सहित सभी कोतवालीध्थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। गोष्टी में सीओ बडकोट सुरेन्द्र सिंह भण्डारी, बडकोट सर्किल के सभी प्रभारियों द्वारा ऑनलाईन प्रतिभाग किया गया।