तिरंगा मेरा दिल है

0
203

देहरादून(संवाददाता)। देश में मनाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यवासियों के मन में हर घर तिरंगा लहराने के लिए उनमें एक बडा जोश भरते हुए कहा है कि मेरी आन बान और शान तिरंगा है और उन्होंने गांधी मैदान से तिरंगा रैली में शामिल हुये लोगों व छात्रों को कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए हर घर तिरंगा लहराने का जो संकल्प लिया है उस संकल्प का पालन भी उत्तराखण्ड की जनता करेगी और दो दिन तक हर धर में देश की आन और शान का तिरंगा लहराता हुआ नजर आयेगा क्योंकि उत्तराखण्ड वीरों की भूमि है और यहां की जनता के मन में देशभक्ति को लेकर जो जुनून हमेशा देखने को मिलता है वह जुनून तिरंगा रैली में भी उत्तराखण्ड के हर जिले में दिखाई देगा। मुख्यमंत्री ने गांधी पार्क से तिरंगा रैली को हरी झण्डी देकर उसे रवाना किया इस रैली में तिरंगा रैली को लेकर जो जज्बा देखने को मिला वह देखते ही बनता था।
उल्लेखनीय है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देशभर में आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर-घर में तिरंगा लहराने का संकल्प उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी लिया है और वह इस तिरंगा अभियान को उत्तराखण्ड में एतिहासिक बनाने के लिए अपने मंत्रियों, विधायकों व भाजपा संगठन से बडा मंथन कर चुके हैं इसके साथ ही उत्तराखण्ड में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंगदल भी इस तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए आगे आ रखे हैं। आज राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क में आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित रैली में भाग लेते हुए कहा कि देश में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों का स्मरण पूरा देश कर रहा है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आहवाहन किया कि 13 से 15 अगस्त 2०22 तक ‘हर घर तिरंगाÓ अभियान के तहत सभी अपने घरों में तिरंगा लगायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 25 साल देश का अमृत काल होगा। भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना अहम योगदान देने वाले हमारे क्रान्तिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की वीर गाथाएं हमारी युवा पीढ़ी को प्रेरणा देती रहेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे नौनिहाल देश का भविष्य हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2०25 में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती मनायेगा। तब तक उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में देश के श्रेष्ठ राज्यों में शामिल हो इस दिशा में राज्य सरकार प्रयासरत है। सभी विभागों का प्रदेश के समग्र विकास के लिए दस साल का रोडमैप बनाने एवं तीन साल में कौन से महत्वपूर्ण कार्य धरातल पर कर सकते हैं, लक्ष्य दिया गया है। विकल्प रहित संकल्प के साथ राज्य सरकार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारा मान, सम्मान एवं स्वाभिमान है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को आज से 15 अगस्त तक व्यापक स्तर पर चलाया जाय।

LEAVE A REPLY