तिरंगा यात्रा में धामी के साथ उमड रहा सैलाब

0
128

देहरादून(संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहस्त्रधारा रोड स्थित आईटी पार्क चौक में रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ‘हर घर तिरंगाÓ जन जागृति अभियान के अन्तर्गत आयोजित रैली में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर हृदय सम्राट पुष्कर सिंह धामी के साथ तिरंगा यात्रा में जिस तरह से जन सैलाब उमड पडा उससे साफ नजर आ रहा है कि आवाम मुख्यमंत्री के तिरंगा अभियान को देशभर में ऐतिहासिक बनाने के लिए आगे बढ़ चुका है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव जन-जन का अभियान बन चुका है। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि इसके साक्षी बन रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली और गौरवशाली भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि आज देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों का स्मरण पूरा देश कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 25 साल देश का अमृत काल होगा। आज हमारे युवा अनेक क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लक्ष्य सेन ने राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखण्ड का मान एवं सम्मान बढ़ाया है। इसी तरह हर क्षेत्र में हमारे युवा परचम लहरा रहे हैं। इस अवसर पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊÓ भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY