पुष्कर सरकार मंे पुष्प वर्षा

0
145

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के इतिहास में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जहां चारधाम यात्रा, कावंड यात्रा को देशभर में एतिहासिक बना दिया वहीं राजधानी में हर वर्ष सावन में भगवान शंकर की निकलने वाली शोभायात्रा को भी उत्तराखण्ड में एतिहासिक बनाने के लिए पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के साथ एक बडा मंथन किया और उसके बाद शिव बारात को यादगार बनाने के लिए उन्होंने आज शहर की सडकों पर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए निकली शिव बारात पर जिस तरह से हवा से पुष्पों की बारिश की उस अलौकिक दृश्य को देखकर राजधानीवासियों के मन में खुशी का जो संचार होते देखा वह पुष्कर सिंह धामी की सत्ता को एक लम्बे युग तक अभेद बनाता हुआ दिखाई दे गया। उत्तराखण्ड में किसी ने भी इस बात की कल्पना भी नहीं की थी कि शहर की सडकों पर जब शिव की बारात मदमस्त होते हुए डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए एक दूसरे के साथ होली खेलते हुए आगे बढेगी तो उन पर पुष्प वर्षा का मनमोहक दृश्य उन्हें देखने को मिलेगा। पुष्कर राज में आज जिस तरह से शिव बारात पर हैलीकाप्टर से पुष्पों की वर्षा की गई उससे समूची राजधानी शिवमय हो गई और हर कोई शिव बारात पर पुष्पों की बारिश देखकर यह कहने से नहीं चूका कि उत्तराखण्ड का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य का युग पुरूष बन चुका है। शिव बारात में शामिल होने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी शामिल हुये। शिव बारात में मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर शिव भक्तों के मन में मुख्यमंत्री को लेकर जो उत्साह देखने को मिला उससे चारधाम और कावंड यात्रा की याद एक बार फिर राजधानी में ताजा हो गई।
गुरु द्रोणाचार्य की नगरी देहरादून के आराध्य देव आदि -अनादि टपकेश्वर महादेव मंदिर के नगर परिक्रमा के अवसर पर आज उत्तराखंड की पुष्कर सरकार द्वारा शोभा यात्रा पर हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा कराने से शिवभक्तों का उत्साह और भी आसमान छूने लगा व सनातन परम्परा के मानने वालों का शिर भी गर्व से ऊँचा हो गया। बीते करोना काल के बाद कई वर्षों से चली आ रही टपकेश्वर महादेव मंदिर की शोभायात्रा का आज और भी भव्य आयोजन किया गया। भगवान के इस नगर परिक्रमा यात्रा मे स्वयंभू टपकेश्वर महादेव की तीनों स्वरूपों सहित देवी देवताओं का रूप धर कलाकारों ने सुन्दर झाँकिया प्रस्तुत की व संत समाज से भी कई बड़े संत उपस्थिति रहे।
टपकेश्वर महादेव की परिक्रमा यात्रा में हजारों शिव भक्त आनंदमय होकर शहर की सडकों पर भगवान भोले के जयकारे लगाते हुए जिस तरह से चल रहे थे उससे समूचा शहर शिवमय हो रखा था और इस अलौकिक दृश्य को देखकर हर शहरवासी आनंद का अनुभव ले रहा था और आज की यह शिव यात्रा ने उत्तराखण्ड में एक अलग संदेश दे दिया कि किस तरह से राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी एक बडे विजन के तहत धार्मिक आयोजनों को एतिहासिक बनाने की दिशा में बडे विजन के तहत आगे आ रखे हैं। नगरवासियों व सेवादल के लिए यह यात्रा और भी उत्साहवर्धक रही जब जगह जगह श्रद्धालुओं द्वारा उनका स्वागत विभिन्न तरीको से किया गया और स्वयं उत्तराखंड सरकार द्वारा शिवभक्तों पर हेलीकाप्टर से फूलों की वर्षा की गई।

LEAVE A REPLY