उत्तरकाशी(संवाददाता)। एक स्वीट शॉप में काम करने वाले कारीगर ने अपने ही साथी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी कि वह उसे टार्चर करता था जिसके चलते उसने अपने साथी को मौत की नींद सुलाने के लिए शराब का सहारा लिया और दोनो ने पहले जमकर शराब पी और उसके बाद उसने अपने साथी को नशे में भागीरथी नदी में फैंक कर उसे मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाले कारीगर को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के विकास भवन लदाडी की बीते रविवार की शिवराज गुसांई नि0 लदाड़ी थाना कोतवाली उत्तरकाशी में आकर अपनी विश्वनाथ स्वीट शॉप पर काम करने वाले सोबन सिंह पंवार के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली पुलिस ने गुदशुदगी का मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ की। कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व मे एक टीम गठित की गयी। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करने पर पाया गया कि गुमशुदा सोबन सिंह पंवार को उसके साथ ही होटल में हेल्पर का काम करने वाले महादेव नौटियाल शनिवार की रात्रि में केदारघाट के पास भागीरथी नदी में फेंककर मार दिया गया है। पुलिस टीम ने महादेव नौटियाल को हिरासत में ले लिया गया। जिसने खुलासा किया कि दुकान में काम करने के दौरान अक्सर सोबन सिंह पंवार उसेे काम करने के लिये डांटता रहता था, टार्चर करता था और उसके ऊपर अपना आर्डर चलाता था, जिस कारण से उसके मन में सोबन सिंह पंवार के प्रति बहुत गुस्सा था और उसने उसे जान से मारने की ठान ली थी । खुलासा किया कि उसने पहले से ही अपने मन में सोबन सिंह को जान से मारने की पूरी प्लानिंग बना ली थी। बीते शनिवार को उसने दुकान मालिक से पन्द्रह सौ रूपये मांगे और उससे उसने शराब मंगाई थी।
उसने अपने उस्ताद सोबन सिंह से बोला कि आज पार्टी करते हैं, फिर उन्होंने साथ में बैठकर शराब पी, शराब खत्म होने के बाद उसने बोला कि चल और शराब पीते हैं और बहाने से मैं उस्ताद को अंग्रेजी शराब के ठेके लाया। वहां पर मैंने एक क्वार्टर शराब और लिया। हम दोनों ने वह क्वार्टर पिया। उसके बाद वह उसे अपने साथ-साथ केदारघाट पर ले गया और उसने उसे बातों में उलझाया और सोबन सिंह भी मोबाईल फोन से वीडियो बनाने लगा। उसने सोबन सिंह को वीडियो बनाते हुये केदारघाट भगीरथी नदी के किनारे पर लगी रेलिंग के पास ले गया और मौका पाकर उसने सोबन सिंह पंवार के पांव पकड़कर नदी में गिरा कर जान से मार दिया। उसके बाद मै वहां से अपने घर चला गया था।
