देहरादून(प्रमुख संवाददाता)। भाजपा आलाकमान ने 2०24 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के सभी राजनेताओं व अपने मुख्यमंत्रियों के साथ भाजपा केन्द्रीय मुख्यालय में लम्बा मंथन व चिंतन हुआ और इस बैठक में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों को चुनाव में बडी जीत का गुरुमंत्र देंगे और इस बैठक में राज्य के मुख्य सेवक देश के प्रधानमंत्री को उत्तराखण्ड में हो रहे विकास का जहां स्वरूप बतायेंगे वहीं उन्हें 2०24 में राज्य के अन्दर सभी पांचो लोकसभा सीटों को जीतने का भी वचन देंगे क्योंकि राज्य के अन्दर जिस उत्साह के साथ वह विकास को आगे बढा रहे हैं उससे साफ नजर आ रहा है कि कांग्रेस का ग्राफ किस तरह से राज्य में धडाम हो चुका है? वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर उनसे राज्य के विकास को लेकर एक नई ऊर्जा के साथ जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड लौटेंगे तो वह फिर तेजी के साथ राज्य को चमकाने की दिशा में आगे बढने लगेंगे।
आज दिल्ली में भाजपा केन्द्रीय कार्यालय में पार्टी की एक बडी बैठक आयोजित हुई जिसमें देश के प्रधानमंत्री ने भी भाग लिया। इस बैठक में भाजपा हाईकमान 2०24 में होने वाले लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए भाजपा शासित सभी राज्यो ंके मुख्यमंत्रियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीत का मंत्र दिया।
