युवाओं को रोजगार से जोडऩे के मिशन में आगे बढ़ते सीएम

0
114

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा चुनाव से पूर्व राज्य के युवाओं से वायदा किया था कि उन्हें रोजगार से जोडने के लिए वह सत्ता संभालने के बाद बडी पहल करेंगे जिसके चलते युवाओं को दूसरे राज्यों में नौकरी करने के लिए पलायन नहीं करना पडेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी किचन टीम के साथ युवा पीढी को रोजगार से जोडने के लिए बडी योजान तैयार की है और इस योजना के तहत वह युवा पीढी को बडे पैमाने पर स्वरोजगार की योजनाओं से जोडने के लिए आगे आ गये हैं और उसी से साफ नजर आ रहा है कि आने वाले समय में उत्तराखण्ड के युवाओं को पुष्कर सरकार का रोजगार को लेकर इतना बडा तोहफा मिलेगा कि उसकी गूंज देशभर में युवा पीढी को सुनाई देगी।
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय मत्स्य पालन दिवस पर सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित गोष्ठी में युवाओं को मत्स्य पालन से जुड़कर स्वरोजगार को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार मत्स्य पालन के माध्यम से शिक्षित बेरोजगार युवकों को स्वरोजगार से जोडऩे के साथ आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभागार परिसर के बाहर आयोजित विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक बृज भूषण गैरोला, विधायक खजान दास, विधायक उमेश शर्मा काऊ आदि विभिन्न विभागों के अधिकारी स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY