भंगेडी रास्ता प्रकरण में राज्यपाल से मिले विधायक

0
154

देहरादून(संवाददाता)। भंगेडी रास्ता विवाद को लेकर महामहिम राज्यपाल से मिले वरिष्ठ पत्रकार एवं विधायक खानपुर उमेश कुमार मिले जहां राज्यपाल ने विधायक उमेश कुमार को इस समस्या का समाधान जल्द कराने का आश्वासन दिया। इस विवाद का अंत होने पर लगभग एक लाख लोगों को बडी राहत मिल जायेगी।
उल्लेखनीय है कि सेना और ग्रामीणों के बीच काफी लंबे समय से चल रहे विवाद को लेकर आज वरिष्ठ पत्रकार एवं विधायक खानपुर उमेश कुमार राज्यपाल सेवानिवृत्त ले०जनरल गुरमीत सिंह उत्तराखंड से मिले और उन्हें भंगेडी गांव स्थित विशंभर गेट और चीमा गेट सेना के द्वारा बंद किए जाने से एक लाख से ज्यादा की आबादी को होने वाली समस्या से अवगत कराया और एक ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में राज्यपाल के द्वारा वरिष्ठ पत्रकार एवं विधायक खानपुर को आश्वासन दिया गया कि जल्द ही इस वे इस मामले में संज्ञान लेकर आधा दर्जन गांव में निवास करने वाली एक लाख की आबादी को राहत दिलाने का काम करेंगे।
उल्लेखनीय है कि विधायक उमेश कुमार इस प्रकरण को लम्बे समय से समाप्त कराने की पहल करते आ रहे हैं और यही कारण है कि वह इस प्रकरण को लेकर भाजपा सांसद से भी इस मामले का हल निकालने को मंथन कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY