दो दरोगाओं को पोकलैंड मामले में सूचना आयोग ने किया तलब

0
154

पौडी(संवाददाता)। पोकलैंड प्रकरण में उत्तराखण्ड सूचना आयोग ने पूर्व थानाध्यक्ष कोटद्वार कोटद्वार मनोज रतूड़ी और वर्तमान थानाध्यक्ष को तलब किया।
गौरतलब है कि पुलिस प्रशासन पर खनन माफियाओं के साथ मिलीभगत के आरोप जनता लगाती रही है। ऐसा ही मिलीभगत का प्रकरण सूचना का अधिकार में बाहर आया है जिसमें अगस्त 2०19 को तीन पोकलैंड मशीनों को खो नदी में बिना अनुमति के खनन करते हुए रात ग्यारह बजे पकड़ा गया था। जिसमें पुलिस प्रशासन द्वारा मिलीभगत कर मामले को रफा दफा कर दिया गया था।
सूचना का अधिकार में उक्त पोकलैंड को छोड़े जाने का कोई आदेश थाने में दर्ज नहीं है और उक्त पोकलैंड भी थाने में नहीं है , इस जानकारी के बावजूद कि बिना किसी विधिक आदेश नियम के पोकलैंड गायब हो चुकी हैं और पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। सही सूचना उपलब्ध न करा पाने पर पूर्व थानाध्यक्ष मनोज रतूड़ी व वर्तमान थानाध्यक्ष को सूचना आयोग ने ०6 जुलाई 2०22 को तलब किया है।

LEAVE A REPLY