देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के सीएम ने तिरूपति बालाजी मन्दिर में राज्यवासियों के सुख शांति एवं कल्याण की कामना के लिए भगवान वैंकेटेश्वर प्रभु के दर्शन कर वहां माथा टेका।
आज आंध्र प्रदेश के तिरूमाला पर्वत पर स्थित भगवान तिरूपति बालाजी मन्दिर में श्री वैकेटेश्वर प्रभु के दर पर माथा टेकते हुए उन्होंने समस्त राज्यवासियों के सुख शांति एवं कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने भगवान के दर्शन करते हुए उत्तराखण्ड को दैवीय आपदाओं से बचाने और राज्य को विकास की राह पर ले जाने की भी प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तेलंगाना के हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने के लिए गये हुये थे। इस बैठक में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत भाजपा के तमाम बडे नेता मौजूद थे। बैठक के समापन के बाद आज सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रिरूपति बालाजी मन्दिर में राज्य की सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए वहां माथा टेका।
