कप्तान रॉय के बिछाये जाल में फंसा शातिर

0
163

अल्मोडा(संवाददाता)। पुलिस कप्तान ने एक घर में हुई लाखों की चोरी का घटना का पता चलते ही टीम का गठन कर उसे मैदान में उतारा और टीम ने मात्र पांच घंटे के भीतर ही सनसनीखेज चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोर को लाखों के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कप्तान ने चोर को पकडने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रूपये ईनाम देने की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि बीती सांय राजेश कुमार नन्दा निवासी- ग्राम शैल एनटीडी थाना व जिला अल्मोड़ा द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा में शिकायत दर्ज करायी कि उसके घर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ताला तोड़कर 14 लाख के सोने-चाँदी के आभूषण व अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। पुलिस कप्तान प्रदीप कुमार राय ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते चोरी का शीघ्र खुलासा व चोर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपाधीक्षक आँपरेशन ओशीन जोशी व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश यादव के नेतृत्व में टीम का गठन किया। ओशिन जोशी पुलिस उपाधीक्षक आँपरेशन के नेतृत्व में राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व प्रभारी एस०ओ०जी० सुनील धानिक द्वारा चोर की तलाश तेज की गई और सीसीटीवी खंगालने का ऑपरेशन चलाया । पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर क्षेत्र में जानकारियाँ जुटाकर छानबीन शुरु की गई। पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चोरी का शीघ्र खुलासे के लिए संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग शुरू की तो, स्यालीधार बैंड से पहले तलाड़बाड़ी जाने वाली कच्ची सड़क के पास एक युवक स्यालीधार की ओर आता दिखा, जो संदिग्ध प्रतीत हो रहा था, जिसकी पीठ में बैग टगा था, शक होने पर बैग की तलाशी ली गई तो बैग से सोने-चाँदी के आभूषण व एक कैमरा, कीमत 14 लाख रु० के बरामद हुए। सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने चोरी करना कबुला। पुलिस कप्तान प्रदीप रॉय ने बताया कि चोर द्वारा बताया कि वह बोलेरो टैक्सी चलाता है, उस पर काफी लोन होने के कारण लोन भरने के लिए उसके द्वारा ग्राम शैल में राजेश कुमार नन्दा व परिवारजनों के घर में ना होने का फायदा उठाकर ताला तोड़कर चोरी की गई। पुलिस कप्तान ने बताया कि पकडा गया चोर कमलेश काण्पाल है जो अल्मोडा का रहने वाला है।

LEAVE A REPLY