देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड में भ्रष्टाचारमुक्त शासन देने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आवाम के सामने एक बडा संकल्प ले रखा है और उन्होंने अपना विजन साफ करते हुए विजिलेंस को भ्रष्टाचारियों के खिलाफ बडा ऑपरेशन चलाने का आदेश दिया हुआ है जिससे राज्य में उन भ्रष्ट अफसरों की नींद उडी हुई है जो इक्कीस सालों से राज्य को दीमक की तरह चाटने में लगे हुये हैं। पुष्कर सरकार अब अपनी दूसरी पारी में अफसरों की तैनाती के लिए पारदर्शिता का पैमाना अपनायेगी और उसके लिए उसने अपनी कसरत भी पूरी कर ली है जिसके चलते आने वाले चंद दिनों के अन्दर राज्य में ब्यूरोक्रेसी के अन्दर एक बडा बदलाव देखने को मिलेगा। पुष्कर सिंह धामी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भ्रष्टाचारमुक्त देश के विजन को आगे बढाने की दिशा में काम कर रहे हैं और यही कारण है कि पुष्कर सरकार ने भ्रष्टाचारियों को अपनी रडार पर ले लिया है और जल्द राज्यवासियों को इसके परिणाम देखने को मिलेंगे।
उत्तराखण्ड के अन्दर अब पुष्कर सरकार का राज है और सत्ता को पारदर्शिता से चलाने के लिए पुष्कर सिंह धामी ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पदचिन्हों पर चलने का बडा संकल्प लिया हुआ है और उन्होंने साफ संदेश दे रखा है कि उनके राज में भ्रष्टाचार करने वालों के लिए कोई जगह नहीं होगी और भ्रष्टाचार चाहे कितना भी बडा क्यों न हो उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। पुष्कर सिंह धामी ने सत्ता चलाने के लिए अपनी नियत को उस समय शीशे की तरह साफ कर दिया था जब उन्होंने अपनी किचन टीम में ईमानदार अफसरों को तैनात कर राज्य में संदेश दे दिया कि अब वह सबकुछ नहीं होगा जो इक्कीस सालों से राज्य के अन्दर होता आ रहा था? उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार की नब्ज भी गोपनीय रूप से टटोली जा रही है जिसमें अभी तक वह खरे उतरते आ रहे हैं और राज्य के चारो ओर उनका नाम जिस तरह से एक महानायक के रूप में लिया जा रहा है उससे भाजपा हाईकमान को भी एक बडा विश्वास बन चुका है कि पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड के पहले ऐसे राजनेता बनते जा रहे हैं जिनकी सरकार की एक भी शिकायत अब तक नहीं पहुंच पाई है? मुख्यमंत्री के लिए सबसे बडी चुनौती यह है कि वह इस बात की गोपनीय जांच पडताल करा लें कि इक्कीस सालों से जो अफसर चंद पूर्व सरकारों में बेलगाम होकर भ्रष्टाचार के दलदल में खूब गोते लगाकर अकूत सम्पत्तियों का बडा किला खडा कर चुके हैं उन्हें बेनकाब कर पुष्कर ंिसंह धामी राज्य की जनता के सामने एक मिसाल पैदा करें जिससे राज्य की जनता के मन में एक विश्वास पैदा हो कि जो चंद बडे व छोटे भ्रष्ट अफसर कुछ पूर्व सरकारों में खुलकर भ्रष्टाचार कर बेनामी सम्पत्तियां बनाकर दौलत का एक बडा साम्राज्य खडा कर चुके हैं उन पर आखिरकार राज्य के मुख्य सेवक पुष्कर सिंह धामी का चाबुक चल ही गया। उत्तराखण्डवासियों की नजर अब पुष्कर सिंह धामी पर टिकी हुई हैं कि वह ब्यूरोक्रेसी में कब बडा बदलाव करेंगे क्योंकि काफी अफसर ऐसे भी हैं जिन्होंने महत्वपूर्ण पदों पर बैठकर मिठाई का खूब सेवन कर आवाम को बडे जख्म दिये हैं? अब सरकार को पारदर्शिता के साथ सत्ता चलाने के लिए उन भ्रष्ट अफसरों को महत्वपूर्ण पदों से उखाड फेंकना होगा जो पूर्व सरकारों में आवाम की नजरों में एक विलेन से ज्यादा कुछ नहीं थे? पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड की जनता के एक महानायक बन चुके हैं इसलिए अब उनसे राज्यवासियों को एक बडी उम्मीद है कि राज्य के लोगों का खून चुसने वाले कुछ भ्रष्ट अफसर अब सरकार के साथ कदम से कदम नहीं चल पायेंगे?
