देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चम्पावत में मिली एतिहासिक जीत के बाद आज गंगा दशहरा पर्व पर जगत गुरू आश्रम में शंकराचार्य राजराजेश्वरानंद से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया और वहीं मौजूद विश्व हिन्दू परिषद के संगरक्षक दिनेश श्चड्डठ्ठ से भी उन्होंने आशीर्वाद लिया। आज राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गंगा दशहरा पर्व पर पहले हरिद्वार के कनखल में स्थित जगत गुरू आश्रम में पहुंचे जहां उन्होंने शंकराचार्य राजराजेश्वरानंद से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया और वहां मौजूद विश्व हिन्दू परिषद के संगरक्षक दिनेश श्चड्डठ्ठ से भी मुलाकात की और उनसे उत्तराखण्ड के विकास को लेकर भी मंथन और चिंतन किया और बताया कि सरकार किस तरह से चारधाम यात्रा को सुगम और सरल बनाने की दिशा में पहले दिन से काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने जगतगुरू और दिनेश कुमार को बताया कि उनका एकमात्र उद्देश्य है कि सभी श्रद्धालुओं को कम से कम परेशानी हो और उनकी यात्रा सरल, सुगम और सुरक्षित हो।
