पौडी(अवनीश अग्निहोत्री)। कोटद्वार कोतवाली पुलिस ने कल देर शाम देवी रोड स्थित एक स्पा सेंटर में छापामारी की। इस दौरान तीन युवतियो सहित दो युवकों को पूछताछ के लिये कोतवाली लाया गया। इस संबंध में आज अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी ने कोतवाली कोटद्वार में प्रेस कांफ्रेंस करके जानकारी दी, की देवी रोड स्थित क्रिस्टल स्पा के बारे में कुछ समय से जानकारी मिल रही थी की स्पा में कुछ गैर कानूनी कार्य हो रहे है जिसके बाद कल शाम को स्पा सेंटर में पुलिस की ।भ्ज्न् टीम ने छापेमारी की और इस दौरान तीन लड़कियां और दो लड़के आपत्तिजनक स्थिति में मिले। जिसके बाद लड़कियों को रेस्क्यू कराया गया और स्पा सेंटर के मालिक पर और वहा मौजूद लोगों पर अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
