उत्तरकाशी(संवाददाता)। उत्तरकाशी पुलिस की साईबरध् एस ओजी की टीम ने करीब 1.6० लाख की कीमत के 11 खोये मोबाईल फोन बरामद किये हैं। बरामद मोबाईल पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी ने फोन स्वामियों को वापस किये । इस दौरान फोन बरामद करने वाली टीम की सराहना करते हुये एस०पी० ने उनको नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया गया कि पिछले कुछ सालों से कई लोगों द्वारा थानाध्कोतवाली पर मोबाईल गुम होने की शिकायतें प्राप्त हुई थी। उक्त मोबाईल फोनों को हमारी साईबरध्एस ओजी की टीमों द्वारा सर्विलांस पर लगाया गया जिसके बाद यह 11 मोबाईल बरामद किये गये हैं। उन्होने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में अधिकांश आपराधिक घटनाएं मोबाईल के जरिए हो रही हैं, ऐसे में लोगों का जागरुक होना आवश्यक है। किसी भी व्यक्ति से पुराना मोबाईल खरीदने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें साथ ही मोबाईल खोने पर इसकी जानकारी तुरन्त पुलिस को दें। नया मोबाईल खरीदने पर उसका बिल एवं एम आई न. सम्भाल कर रखें।
