तीन घंटे में चोर सलाखों के पीछे

0
145

अल्मोडा(संवाददाता)। बेस अस्पताल की साइट में चल रहे कार्य को देखकर चोरो ने अपने शौक के लिए वहां से पीतल के फायर उपकरण और लैंडिग वाल्ब चोरी कर लिये इस घटना का जैसे ही पुलिस कप्तान को पता चला तो उन्होंने आनन-फानन में पुलिस टीमों को चोरो की तलाश में लगाया और जल्द से जल्द उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाने का मिशन सौंपा। कप्तान के सख्त तेवरों के चलते अस्पताल से पीतल का सामान चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने मात्र तीन घंटे के भीतर ही चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कप्तान ने जिस तरह से जनपद में अपने सख्त तेवर दिखा रखे हैं उनके एक्शन से अपराधी अब घबराने लग गये हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बीते रोज महेंद्र सिंह बिष्ट ने अल्मोडा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी साइट इंजीनियर बेस अस्पताल अल्मोड़ा में चल रही है और बेस अस्पताल से पीतल के फायर उपकरण लैंडिंग वाल्ब चोरी कर लिये गये हैं। यह खबर जैसे ही जनपद के पुलिस कप्तान प्रदीप राय को लगी तो उन्होंने पुलिस टीम को जल्द से जल्द चोरो को खंगालने के लिए ऑपरेशन सौंपा और इसकी विवेचना चौकी प्रभारी बेस नेहा राणा को सौपी गई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्ध युवकों के चेहरे पहचाने और उसके बाद उन्हें जब तीन घंटे के भीतर ही उन्हें हिरासत में लेकर जब उनसे पूछताछ की तो उनके पास से पीतल के फायर उपकरण लैंडिंग वाल्ब बरामद हो गये। पुलिस कप्तान ने बताया कि चोरो ने पूछताछ पर बताया कि वह पूर्व में ऑक्सीजन प्लांट में काम करते थे फायर वॉल्ब चोरी करने के पश्चात कबाड़ी को बेचने हेतु ले जा रहे थे, माल बेचकर अपने शौक पूरा करते उससे पूर्व ही पुलिस की गिरफ्त में आ गए। पुलिस ने इस मामले में अल्मोडा निवासी सौरभ पंत और प्रदीप राणा को गिरफ्तार किया है। चोरो को पकडने वाली पुलिस टीम की पुलिस कप्तान ने पीठ थपथपाई।

LEAVE A REPLY