बच्ची को मौत देने वाला दबोचा

0
116

उत्तरकाशी(संवाददाता)। उत्तरकाशी जिले के सिमांत प्रखंड मोरी के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आया है। कुनारा गांव में एक व्यक्ति का अपने पत्नी से झगड़ा हो गया और उसने अपनी चार माह की मासूम बच्ची को जमीन पर पटक दिया जिससे मासूम बच्ची की मौत हो गई। पत्नी ने घटना की शिकायत की जिससे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना मंगलवार की जब सुदूरवर्ती क्षेत्र मोरी के कुनारा गांव निवासी सुनीता देवी और उनके पति बजरंगी के बीच मामूली विवाद हो गया।
बजरंगी ने अपनी चार माह की बच्ची को अपनी पत्नी से छीनकर जमीन पर पटक दिया जिससे मासूम की मौत हो गई। मामले में सुनीता देवी ने अपने पति के खिलाफ पुलिस को शिकायत की जिसके बाद मोरी थाना पुलिस ने पति के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY