बुजुर्गों को पुष्कर का तोहफा

0
139

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा चुनाव से पूर्व राज्य की जनता से जो वायदे किये थे उसे धरातल पर उतारने के लिए अब धामी का विजन आरम्भ होने लगा है और सबसे पहले इसकी शुरूआत बुजुर्गों को पेश्ंान का बडा तोहफा देकर की है। वहीं उत्तराखण्ड के पहाडी जनपदों में होते आ रहे पलायन को रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रहरी योजना को धरातल पर उतारने के लिए खाका तैयार करना शुरू कर दिया है जिससे कि वहां के लोग क्षेत्र में रहे और उत्तराखण्ड के पूर्व सैनिक और अद्र्धसैनिक बलों के लोगों को इस योजना में सामाहित किया जायेगा जिससे कि राज्य में पहाडी जनपदों से हो रहे पलायन को रोका जा सके। पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह से उत्तराखण्ड में अब वृद्धा पेंशन में पति-पत्नी को लाभ देने की दिशा में अपने कदम आगे बढाये हैं उससे बुजुर्गों को नई सरकार से एक बडी आशा की किरण दिखाई देने लगी है।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा चुनाव से पूर्व राज्य की जनता से वायदे किये थे उनकी सरकार सत्ता में आई तो बुजुर्गों से लेकर युवाओं से किये गये वायदे को पूरा करेगी। पुष्कर सिंह धामी के इस संकल्प का ही परिणाम था कि राज्य की जनता ने दिल खोलकर भाजपा के पक्ष में मतदान किया और प्रदेश के अन्दर एक बार फिर भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बना दी। उत्तराखण्ड में एक बार फिर भाजपा की सरकार आने और पुष्कर सिंह धामी की मुख्यमंत्री पद पर हुई ताजपोशी से राज्यवासियों के मन में एक आशा की किरण दिखाई देने लगी थी कि मुख्यमंत्री ने उनके साथ जो वायदे किये हैं उसे अब जरूर पूरा करेंगे। राज्यवासियों से किये गये वायदों के संकल्प को पूरा करने की दिशा में पुष्कर सिंह धामी ने एक बडे विजन के तहत धरातल पर सरकार के संकल्प को उतारना शुरू कर दिया है और इसी के चलते आज उत्तराखण्ड में वृद्धावस्था पेंशन योजना के अन्तर्गत अब पति और पत्नी दोनो को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने उत्तराखण्ड में वृद्धावस्था पेंशन के अन्तर्गत दिये जाने वाले लाभ को अब पात्र पति और पत्नी दोनो को देने का शासनादेश जारी कर दिया है इतना ही नहीं अब बारह सौ प्रतिमाह मिलने वाली पेंशन को बढाकर चौदह सौ रूपये प्रतिमाह कर दिया है।
पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनकी सरकार विकल्परहित संकल्प के ध्येय वाक्य पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि जो घोषणा पूर्व में की गई है उनका शासनादेश भी समय से किया जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर प्रदेश के बुजुर्गों के हित में यह निर्णय लिया और अब अप्रैल माह में प्रदेश के हजारों परिवार के पात्र वृद्ध दम्पत्तियों को भी इसका सीधा लाभ मिल सकेगा। उल्लेखनीय है कि बीते दिसम्बर माह में ही उत्तराखण्ड में दी जाने वाले वृद्धावस्था पेंशन की बढोत्तरी के साथ ही पात्र परिवार में सेे पति-पत्नी दोनो को पुष्कर सरकार ने पेंशन देने की घोषणा की थी जिसके बाद दिसम्बर में ही कैबिनेट बैठक में इस फैसले पर मोहर लग गई थी इतना ही नहीं आचार संहित लगने से पूर्व इसकी सभी औपचारिकतायें पूरी कर ली गई थी और सरकार बनते ही पुष्कर सरकार ने अपने फैसले को धरातल पर उतार दिया।
वहीं उत्तराखण्ड में बाईस साल से पहाडी जनपदों में तेजी के साथ हो रहे पलायन को देखते हुए पुष्कर सरकार ने चुनाव से पूर्व संकल्प लिया था कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आई तो वह हिंद प्रहरी योजना लेकर आयेंगे। सत्ता में आने के बाद अब पुष्कर ंिसह धामी ने एक बार फिर अपना संकल्प दोहराते हुए कहा है कि जल्द ही प्रहरी योजना का प्रारूप बनाकर उसे धरातल पर उतारा जायेगा और सीमान्त क्षेत्रों में जिस तरह से पलायन तेजी से हो रहा है इस योजना के तहत उस पर ब्रेक लगेगा। उन्होंने कहा कि वहां के लोग उसी क्षेत्र में रहे इसके लिए सरकार पूर्व सैनिक और अद्ध सैनिक बलों में तैनात रहे जवानों को प्राथमिकता के साथ इस योजना में शामिल करेगी। पुष्कर सिंह धामी का विजन जिस तरह से आरंभ हुआ है उससे उत्तराखण्ड का एक नया अध्याय आरंभ होता हुआ दिखाई दे रहा है।

LEAVE A REPLY