चमोली(संवाददाता)। पुलिस कप्तान ने पुलिस लाइन गोपेश्वर का वार्षिक निरीक्षण, शारीरिक रूप से फिट रहने एवं विषम परिस्थितियों से निपटने हेतु अधिकारी/कर्मचारियों को नियमित ड्रिल करवाने हेतु दिए गए दिशा-निर्देश।
कप्तान श्वेता चौबे ने आज रिजर्व पुलिस लाईन गोपेश्वर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम सुसज्जित सलामी गार्द की सलामी ली गयी व निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात सीपीसी कैन्टीन, भोजनालय, जिम, मनोरंजन कक्ष, जी०डी कार्यालय, गणना कार्यालय, आरमरी, स्टोर, परिवहन शाखा व पुलिस आवासीय परिसर का निरीक्षण करते हुए निम्न दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने गणना कार्यालय के निरीक्षण के दौरान ड्यूटी रजिस्ट्रर, कर्तव्य रजिस्ट्रर , साप्ताहिक अवकाश आदि रजिस्टर/पत्रावालियों का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी रोस्टर तैयार कर उसी के तहत ड्यूटी लगाने हेतु निर्देशित किया और शस्त्रागार के आर्म-एम्युनिशन का निरीक्षण करते हुए शस्त्रों की नियमित रूप से साफ-सफाई किए जाने व वार्षिक फायरिंग में सभी अधिकारी/कर्मचारियों की फायरिंग करवाए जाने हेतु निर्देश दिए।
कप्तान ने जी०डी० कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन कर उन्हें अपडेट रखने हेतु निर्देशित किया व कैश कार्यालय में शेष धनराशि के विवरण की जानकारी ली और स्टोर कार्यालय से पुलिस कर्मियों को आंवटित की जाने वाली वर्दी, टोपी, जूते आदि किट सामग्री को नियमानुसार वितरण करने, स्टोर कार्यालय से थानों को आवंटित की गई सरकारी संपत्ति का जी०पी० लिस्ट से मिलान कर भौतिक सत्यापन करने, पुरानी सामग्री को नियमानुसार नीलाम करवाने, आपदा प्रबन्धन उपकरणों को थानों की आवश्यकतानुसार आवंटित किए जाने का निर्देश दिया। साथ ही मैस निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों को ताजा एवं पौष्टिक भोजन प्रदान करने, साफ बर्तनों का प्रयोग करने, साफ-सफाई रखने व साप्ताहिक मेन्यू चार्ट रखने का आदेश दिया। इसके साथ ही मनोरंजन कक्ष में पुलिस परिवार के कल्याण एवं पुलिस कर्मियों के हेतु चलायी जा रही योजनाओं से सम्बन्धित पुस्तकें जो समय-समय पर पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रकाशित की जाती है रखने के लिए आदेशित किया। वहीं पुलिस जिम में रखें उपकरणों का निरीक्षण करते हुए पुलिस कर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं फिटनेस बनाए रखने के लिए नियमित रूप से क्रिकेट, फुटबाल, बालीबाल आदि खेलों के साथ व्यायाम व योगा करने का आदेश दिया। आवासीय परिसर का निरीक्षण करते हुए आवासीय परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने गर्मियों के मौसम में होने वाले रोगों डेंगू, मलेरिया आदि की रोकथाम हेतु समय-समय पर कीटनाशकों का छिड़काव करने हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया।
