वार्षिक निरीक्षण में सख्त तेवर दिखे कप्तान के

0
153

चमोली(संवाददाता)। पुलिस कप्तान ने पुलिस कार्यालय गोपेश्वर की समस्त शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण, कर्मचारियों के सेवा अभिलेखों को समय पर न करने पर कार्यवाही की चेतावनी दी और कहा कि आशुलिपिक शाखा/शिकायत प्रकोष्ठ का निरीक्षण करते हुए जनपद में आने वाले वीवीआईपी/वीआईपी एवं महानुभावों को प्रोटोकाल तहत सुरक्षा प्रदान करने एवं शिकायत प्रकोष्ठ पर प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाये।
श्रेता चौबे पुलिस कप्तान ने आज पुलिस कार्यालय गोपेश्वर में आशुलिपिक, प्रधान लिपिक, आंकिक, वाचक, डीसीआरबी, सीसीटीएनएस, सम्मन सेल, सूचना प्रकोष्ठ, वर्चुअल थाना, साइबर सैल आदि शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण किया गया। कप्तान द्वारा सम्बन्धित शाखाओं के अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए पत्रावलियों में पायी गयी कमियों को एक सप्ताह के भीतर दुरुस्त करने हेतु को निर्देशित किया गया तथा निम्न दिशा निर्देश दिए गये। उन्होंने प्रधान लिपिक शाखा का निरीक्षण करते हुए पत्रावली इंडेक्स का निरीक्षण व पत्रावली/रजिस्टरों का रखरखाव चौक किया गया। तत्पश्चात चरित्र पंजिकाओं का अवलोकन करते हुए दंड/प्रमोशन, रिवार्ड आदि प्रविष्ठियों को चौक कर चरित्र पंजिकाओं को एचआरएमएस के तहत ऑनलाइन/ऑफलाइन अध्यवधिक करने हेतु निर्देशित किया गया। लम्बित प्रारम्भिक जांचों एवं दण्ड से सम्बन्धित पत्रावलियों अवलोकन करते हुए शीघ्र निस्तारण हेतु उपस्थित पुलिस उपाधीक्षकों को निर्देशित किया गया। कप्तान द्वारा भवन निर्माण सम्बन्धी लम्बित प्रस्ताव पर पुलिस मुख्यालय से पत्राचार करने हेतु शाखा प्रभारी को निर्देशित किया गया। पुलिस परिवार के मृत आश्रितों के परिजनों की पेंशन, नौकरी व अन्य समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। चिकित्सा प्रतिपूर्ति से सम्बन्धित पत्रावलियों का अवलोकन करते हुए देयकों को समय से भुगतान किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस मुख्यालय एवं रेंज कार्यालय से प्रात होने वाले दिशा निर्देशों व दी जाने वाली सूचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर प्रेषित किये जाने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये। रिकार्ड रूम का निरीक्षण करते हुए कप्तान द्वारा पत्रावलियों/रजिस्ट्ररों के रख-रखाव एवं साफ-सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया। आंकिक शाखा के निरीक्षण के दौरान कप्तान द्वारा कर्मचारियों की जीपीएफ/एनपीएस बुकों का अवलोकन कर उन्हें अपडेट करने, कर्मचारियों के लम्बित टीए-डीए, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, एरियर आदि निर्माण सम्बन्धी कार्यों के बिलों का शीघ्र भुगतान करने हेतु निर्देशित किया गया। कप्तान ने सर्विलांस/साइबर सेल के निरीक्षण के दौरान गुम हुए मोबाइल फोन व धोखाधड़ी का शिकार हुए मामलों का अलग-अलग रजिस्ट्रर बनाने व प्रविष्ठियां अंकित करने हेतु निर्देशित किया।

LEAVE A REPLY