संवाददाता
खानपुर/देहरादून। खानपुर के नवनिर्वाचित विधायक उमेश कुमार ने क्षेत्र के विकास के लिए शुरूआती दौर से एक्शन में आकर सख्त रवैया अपनाते हुए कई स्थानों का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ ही साथ ठेकेदारों में हडकंप मच गया है और उन्होंने विकास कार्यों में गुणवत्ता की मापदंड को परखा और कहा कि मानक के विपरित निर्माण कार्य करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जायेगा।
इस दौरान उन्होंने छह माह पूर्व बनाई गई पुलिया चुनाव के दौरान टेऊक्टर ट्राली के वजन में धंसने की एसडीएम को जांच के आदेश दिये और सख्त होते हुए कहा कि पुलिया को बनाने वाले ठेकेदार को काम न दिए जाने और रिकवरी करने के लिए भी एसडीएम को आदेशित गया है। यहां खानपुर के नवनिर्वाचित विधायक उमेश कुमार ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए शुरूआती दौर से ही सख्त हो गये है और उन्होंने अनेक स्थानों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने दल्लावाला में स्कूल निर्माणाधीन में कन्ट्रक्सन के मापदंड की रिपोर्ट मांगी और उन्होंने दल्लावाला में सड़क किनारे बन रही नाली की मिटीरियल की जांच की और जांच के आदेश दिये और कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता किसी भी प्रकार से नहीं किया जायेगा और जो निर्माण के मापदंड है उसके अनुसार कार्य किया जाये। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता विहीन व मानकों के विपरित निर्माण कार्य होने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी और उन्हें किसी भी प्रकार से बख्शा नहीं जायेगा। इस अवसर पर उन्होंने स्कूलों में रसोई का निरीक्षण किया और भोजन की गुणवत्ता को भी परखा और प्रधानाचार्य को उचित व्यवस्था व गुणवत्तायुक्त भोजन बनाये जाने के निर्देश दिये। वहीं दूसरी ओर उन्होंने खानपुर ब्लॉक में एसडीएम, वीडीओ व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए अधिकारियों को समय से ऑफिस से आने के निर्देश दिये और उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए अधिकारियों को कहा कि जिसे घर से काम करना है और वह अपने घर पर ही रहे। इस अवसर पर विधायक उमेश कुमार के निरीक्षण के दौरान अनेक अधिकारी व ठेकेदार शामिल रहे।
