मेडिकल बिलों के भुगतान न होने पर जताई चिंता

0
124

देहरादून(नगर संवाददाता)। पीपीएस (रिटायर्ड)आँफिसर्स वैलफेयर एसोसिएशन की पुलिस लाइन्स में आमसभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष जी सी पन्त द्वारा की गई। एसोसिएशन के महासचिव श्रीधर प्रसाद बडोला द्वारा अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इस अवसर पर मेडिकल बिलों के भुगतान न होने पर चिंता व्यक्त की गई।
इस अवसर पर इस गोष्ठी मे प्रमुख रुप से एसोसिएशन की स्मारिका शतमुख 2०22 के लिए सम्पादक मंडल का चयन हुआ और सर्वसम्मति से किरण लाल शाह को प्रमुख सलाहकार सम्पादक मंडल नियुक्त किया गया। इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह रावत को सम्पादक, मुकेश पुनेठा को सह सम्पादक नियुक्त किया गया। इस अवसर पर सम्पादक को दो सह सम्पादक कुमाऊँ एवं गढवाल के लिए मनोनीत करने का अधिकार सभा द्वारा दे दिया गया है जो अप्रैल माह से कार्य प्रारम्भ करेंगें।
इस अवसर पर तीन रिटायर्ड पुलिस उपाधीक्षक क्रमश: नन्दकिशोर बहुगुणा, मंगल सिंह रावघ्त एवं वीरेन्द्र प्रसाद डबराल द्वारा एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण की गई। इस अवसर पर उनका फूलों की माला पहना कर स्वागत किया गया। सदस्यों की समस्या एवं सुझाव लिए गये और जिसमें गिरीश चन्द्र बिजल्वाण ने बताया कि गोल्डन कार्ड के अन्तर्गत उपचार हेतु अस्पतालों की पूर्ण सूची प्राप्त नहीं हुई है और इसे सम्बन्धित विभाग से प्राप्त कर प्रदान की जाय इसके लिए कार्यकारिणी को कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।
इस अवसर पर जे पी जुयाल ने बताया कि मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं हो रहा है जो चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि इसके लिए वह प्राधिकरण में गये थे और वहाँ से बताया गया कि सम्बन्धित अधिकारी, कार्यालय, विभाग जिसकी जितने की स्वीकृति की पावर है वहीं से होगा। उन्होंने बताया कि बिल अनावश्यक रुप से प्राधिकरण को भेजे जा रहे हैं। इसके लिए सम्बन्धित कार्यालय से सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है। इस अवसर पर जी पी नैनवाल ने बताया कि गोल्डन कार्ड के लिए जो रूपये 65० की कटौती के सम्बंध मे सहमति देनी थी उसे देने के बाद भी कुछ की कटौती नहीं हो रही है तथा कुछ ट्रेजरी सहमति पत्र प्राप्त नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए मुख्य कोषाधिकारी से मिलकर उचित कार्यवाही की जाये और इस अवसर पर कार्यकारिणी को यह कार्य दे दिया गया है।
इस अवसर पर एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य सुदर्शन सिंह चौधरी की शादी के 5० स्वणिम वर्ष पूर्ण करने पर उन्हें फूलों की माला पहना कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर सुदर्शन सिंह चौधरी द्वारा लिखित किताब सेवाकाल की कुछ स्मृतियाँ का विमोचन एसोसिएशन के अध्यक्ष जी सी पन्त के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष जी सी पंत ने सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं दी और सभी को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए एसोसिएशन के प्रति सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बीबीडी जुयाल उपाध्यक्ष द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर होली मिलन की शुभकामनायें देने के साथ ही सभा का समापन किया। इस अवसर पर सभा का संचालन देवी प्रसाद जुयाल द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY