देहरादून(संवाददाता)। चुनाव परिणाम में मात्र चौबीस घंटे से भी कम का समय रह गया है लेकिन चुनाव परिणाम से बेफिक्र राज्य के मुख्यमंत्री आज राजभवन में वसन्तोत्सव में पहुंचे जहां उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद सैनिकों के साथ गीत गाया और जिस खुशी अंदाज में उन्होंने वहां पर सैनिकों के साथ गीत गाकर उनका मनोबल बढाया उससे कहीं न कहीं उन राजनेताओं के चेहरे पर उदासी जरूर छा गई होगी जो उत्तराखण्ड में भाजपा की सत्ता में वापसी न होने देने का सपना देखने में लगे हुये थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से राजभवन में मुलाकात भी की और उन्हें एक पौधा भेंट किया और उन्हें शॉल पहनाकर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन में चल रहे वसंतोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गढवाली गीत बेडू पाको बारामासा नारण काफल पाको चेता भी गाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न स्थल का निरीक्षण करने के साथ राजभवन में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुफ्त भी उठाया। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस अंदाज में सैनिकों के साथ सुर में सुर मिलाकर गढवाली व कुमांऊनी में गीत गाये उससे वहां मौजूद लोगों को मुख्यमंत्री का नया रूप भी देखने को मिला जिसे देखकर वह गदगद हुये कि प्रदेश का मुखिया ऐसा ही होना चाहिए जिसे अपनी सत्ता का तिनकाभर भी घमंड न हो। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज राजभवन पहुंचे। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मुलाकात के उपरांत राजभवन में चल रहे वसंतोत्सव का उन्होंने निरीक्षण किया।
