महासू मन्दिर में सीएम ने पत्नी के साथ टेका माथा

0
165

देहरादून। चुनाव परिणाम में एक दिन का समय रह गया है और एग्जिट पोलो ने आवाम व राजनीतिक दलों में धक-धक पैदा कर रखी है। इन चुनाव परिणामों से बेफिक्र राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपनी पत्नी गीता धामी के साथ चकराता के हनोल स्थित महासू देवता मन्दिर में पहुंचे जहां उन्होंने महासू देवता के दर्शन करने के बाद पूजा अर्चना की और राज्यवासियों के लिए सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपनी धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी सहित चकराता (हनोल) स्थित महासू देवता मंदिर में भगवान महासू देवता के दर्शन किए। मंदिर में पूजा अर्चना के दौरान उन्होंने प्रदेश की जनता की आर्थिक खुशहाली, समृद्धि कि कामना भी की। इससे पूर्व मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत अभिनंदन भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंदिर परिसर में ढोल दमाऊ के बीच भजनों व लोक गीतों पर सभी के साथ झूमते भी नजर आए। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी रामचरण नौटियाल व स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY