कल से प्रशिक्षित बेरोजगार तेज करेंगें अपना आंदोलन

0
183

देहरादून(संवाददाता)। नियुक्ति की मांग को लेकर डायट डीएलएड संघ से जुडे हुए प्रशिक्षित बेरोजगार कल नौ अगस्त से अपने बैनर तले पूरे संख्या बल के साथ औपचारिक रूप से धरना प्रदर्शन करेंगें और इस अवसर पर शंखनाद व थाली पीटकर अपना विरोध दर्ज करेंगें तथा सरकार व विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जायेगी। इस अवसर पर संगठन के सह मीडिया प्रभारी प्रकाश दानू ने कहा है कि प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2०2० पूर्ण करने को लेकर सरकार के विरोध में डायट डीएलएड संघ अब सीधी लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी की तीसरी लहर के आने की संभावना लगातार तेज हो रही है इसलिए धरना प्रदर्शन भी उग्र होगा। उन्होंने कहा कि डायट डीएलएड संघ के साथ इस लड़ाई में मंच साझा करने अन्य संघ अदर स्टेट रेगुलर डीएलएड संघ, पूर्व बैच डीएलएड संघ भी कल नौ अगस्त से शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब स्पष्ट है कि इस बार की लड़ाई आर-पार होगी। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार अपनी नाकामयाबी छिपाने की पुरजोर कोशिश कर रही हैं, उसी समय भावी शिक्षकों का एक मंच पर आकर सीधी लड़ाई करना सरकार की छवि को और धूमिल करेगा।। इस अवसर पर डीएलएड संघ के सचिव हिमांशु जोशी व संघ के अन्य पदाधिकारियों स्पष्ट शब्दों में बोला था कि सरकार को दिया गया समय पूरा हो चुका है और लगातार मंत्रियों से मिलने के बाद भी शिक्षक भर्ती पूरी नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि ऐसे में चुनाव की तैयारियों में व्यस्त सरकार को उनके अटके कार्यों की याद दिलाने हेतु प्रदर्शन आवश्यक है और अब समय आ गया है कि सभी प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन एक साथ मंच पर आकर सरकार पर सीधी चोट करें। उन्होंने कहा कि कल मीडिया के माध्यम से संघ सचिव आगामी धरना नीतियों और अपनी एक सूत्रीय मांग को सरकार के सामने रखेंगे। उन्होंने कहा कि लगातार उनके हितों के साथ कुठाराघात किया जा रहा है जिसे किसी भी दशा में सहन नहीं किया जायेगा, इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर अनेक प्रशिक्षित बेरोजगार शामिल थे।

LEAVE A REPLY