मुख्यमंत्री ने सचिवालय के विभिन्न अनुभागों का किया निरीक्षण

0
151

देहरादून(संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न पत्रावलियों का अवलोकन भी किया।
इस अवसरपर निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन स्तर पर प्राप्त होने वाली पत्रावलियों का त्वरित निस्तारण किया जाय। सीएम ने कहा कि शासन से जनता के बहुत उम्मीदें होती हैं। यह सुनिश्चित किया जाय कि जन समस्याओं का समाधान शीघ्रता से हो। इस अवसर पर मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कार्यों में तेजी के साथ ही समयबद्धता एवं कार्यों के प्रति पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाय। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि अपने कार्यों के लिए लोगों को अनावश्यक सचिवालय के चक्कर न लगाने पड़े।
उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर प्राप्त होने वाली पत्रावलियों के ट्रेकिंग सिस्टम को और मजबूत बनाया जाय। उन्होंने कहा कि आगन्तुकों के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार रखा जाय। मुख्यमंत्री के इस निरीक्षण पर अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, प्रमुख सचिव एल फैनई ,सचिव अमित नेगी, शैलेश बगोली, सौजन्या, अपर सचिव सोनिका भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY