प्रमुख संवाददाता
टिहरी गढ़वाल। मुख्यमंत्री ने धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र के थत्यूड़ में आयोजित नौवें जौनपुर महोत्सव में विकास का पिटारा ऽोल दिया। मुख्यमंत्री ने 52-55 करोड़ रुपये की 26 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर जौनपुर क्षेत्र को बड़ी सौगात दी। इनमें 30-50 करोड़ रुपये की 11 योजनाओं का लोकार्पण और 22-04 करोड़ रुपये की 15 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। सबसे महत्वपूर्ण घोषणा थत्यूड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला चिकित्सालय के रूप में उच्चीकृत करने की रही, जिससे क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उम्मीद जगी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धनौल्टी-मोरियाणा-नागटिब्बा मोटर मार्ग के निर्माण की स्वीकृति देने की घोषणा की। इसके साथ ही पालीगाड़ से थत्यूड़ बाजार तक बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए 2-73 करोड़ रुपये और भवन बाजार के आबादी क्षेत्र की सुरक्षा के लिए 4-72 करोड़ रुपये की स्वीकृति देने की घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र की अन्य सड़कों के निर्माण और डामरीकरण संबंधी मांगों पर भी सकारात्मक विचार करने का भरोसा दिलाया। महोत्सव में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराऽंड का विकास केवल सड़कों और भवनों के निर्माण तक सीमित नहीं है। पहाड़ की संस्कृति, परंपराओं और लोककलाओं को बचाना भी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जौनपुर महोत्सव जैसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। मुख्यमंत्री ने टिहरी को पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने बताया कि टिहरी झील और आसपास के क्षेत्रें में लगभग 1300 करोड़ रुपये की लागत से विशेष पर्यटन क्षेत्र विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। झील के चारों ओर रिंग रोड निर्माण के साथ साहसिक पर्यटन और वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। पलायन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पर्यटन, कृषि, उद्यानिकी और स्वरोजगार के माध्यम से पहाड़ की अर्थव्यवस्था मजबूत करने में जुटी है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में रिवर्स पलायन में 44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। साथ ही 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दिए जाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने बताया कि हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के माध्यम से उत्तराऽंड के स्थानीय उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुंचाया जा रहा है। इस ब्रांड ने छह करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। उन्होंने सेब मिशन, मिलेट मिशन, होमस्टे और नई पर्यटन नीति को पहाड़ में रोजगार बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ग्राम सभा साबली के प्रगतिशील किसान कबूल चंद पुंडीर के कृषि नवाचारों की सराहना की।


/>



/>