धामी के अफसर मोर्चे पर डटे

0
177

चमोली/देहरादून। मुख्यमंत्री ने चमोली में आई आपदा को देखते हुए रात-दिन खुद मोर्चा संभाल रखा है और उन्होंने डीएम और पुलिस कप्तान को आपदा प्रभावितों के एक-एक परिवार से मुलाकात कर उन्हें यह विश्वास दिलाने के लिए आगे किया हुआ है कि सरकार उनके साथ खडी है। मुख्यमंत्री के अफसर मोर्चे पर डटे हुये हैं तो वहीं सीएम के आदेश को पंख लगाने के लिए डीएम कोई कसर नहीं छोड रहे हैं और उन्होंने आपदा के बाद राहत और पुर्नवास कार्यों को अपनी निगरानी में कराने का जो संकल्प लिया हुआ है उस पर वह धरातल पर काम करते हुए नजर आ रहे हैं। डीएम और पुलिस कप्तान मुख्यमंत्री के आदेश पर आपदा प्रभावितों के बीच जाकर उनसे मुलाकात कर रहे हैं और उनका हालचाल पूछकर उन्हें विश्वास दिला रहे हैं कि मुख्यमंत्री इस आपदा से प्रभावित हर परिवार को राहत देने और उनका पुर्नवास करने के लिए बडी रणनीति से काम कर रहे हैं।
थराली आपदा के बाद राहत और पुनर्वास कार्यों में जिलाधिकारी संदीप तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार लगातार अग्रिम मोर्चे पर डटे हुए हैं। आपदा की विभीषिका के बीच दोनों अधिकारी अपनी पूरी टीम के साथ लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। हर एक प्रभावित परिवार तक जाकर उनका हालचाल लेना, उनकी समस्याओं को सुनना और त्वरित समाधान की दिशा में कदम उठानाकृयह केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि उनकी संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण का परिचायक है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी व्यक्तिगत रूप से पुनर्वास कार्यों की निगरानी कर रहे हैं, ताकि कोई भी प्रभावित परिवार उपेक्षित न रहे और उन्हें शीघ्र सामान्य जीवन की ओर लौटाया जा सके। वहीं पुलिस कप्तान सर्वेश पंवार आपदा प्रभावित क्षेत्र में पुलिस बल के साथ दिन-रात सक्रिय रहकर लोगों के मनोबल को भी मजबूत कर रहे हैं। आपदा जैसी कठिन परिस्थिति में दोनों अधिकारियों का यह जज्बा और सतत प्रयास, प्रशासन एवं पुलिस की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। उनकी यह मेहनत और जमीनी नेतृत्व निश्चित रूप से सराहनीय एवं प्रेरणादायी है।

LEAVE A REPLY