अभेद विजन से आवाम का दिल जीतते धामी

0
208

देहरादून(संवाददाता)। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड को अपराध, भ्रष्टाचार, लव जिहाद के शैतानों और अब कालनेमि पर जिस तरह से बडा प्रहार किया है उससे उत्तराखण्ड की जनता उनकी मुरीद होती जा रही है और उन्हें यह विश्वास हो चला है कि मुख्यमंत्री आज उत्तराखण्ड के अन्दर एक ऐसे राजनेता बन गये हैं जिन्होंने उत्तराखण्ड को एक नया आयाम देने के लिए रात-दिन एक कर रखा है। मुख्यमुंत्री का विजन है कि सबका साथ सबका विकास और इसी विजन पर वह आगे बढते हुए देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरते आ रहे हैं। उत्तराखण्डवासियों को यह इल्म है कि अब एक दशक तक तो मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ही सत्ता पर राज करेंगे क्योंकि उनका विजन अभेद है।
उत्तराखण्ड बनने के बाद राज्य के अन्दर एक से एक एक्स सीएम राज्य को मिले और उनसे राज्य की जनता ने बहुत उम्मीदें भी पाली लेकिन उनकी उम्मीदों पर शायद अधिकांश एक्स सीएम खरा नहीं उतर पाये थे। उत्तराखण्ड में पनपते रहे भ्रष्टाचार और घोटालों के मकडजाल में एक आम इंसान अपने आपको हमेशा फंसा हुआ महसूस करता रहा और भ्रष्टाचार करने वाले खुलकर भ्रष्टाचार करते रहे। कुछ एक्स सीएम के कार्यकाल में हिटलरशाही अंदाज में सरकार चली और जिसने भी सिस्टम मे फैले भ्रष्टाचार और घोटालों के खिलाफ आवाज उठाने का साहस दिखाया उनकी आवाज को कुचल दिया गया था। उत्तराखण्ड के अधिकांश एक्स सीएम आवाम की पसंद कभी बन ही नहीं पाये और आज उन सभी एक्स सीएम को कोई याद करने के लिए आगे नहीं दिखता कि उन्होंने अपने शासनकाल में आम इंसान के लिए कोई ऐसी पहल की हो जिससे कि उन्हें अपने सपने साकार होते हुए नजर आये हों। उत्तराखण्ड की कमान जबसे युवा मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी के हाथों मे आई है तबसे उन्होंने राज्यवासियों का दिल जीतने के लिए राज्य से भ्रष्टाचार और घोटालों पर प्रहार करने का जो सिलसिला शुरू कर रखा है उससे राज्यवासियों के मन में मुख्यमंत्री को लेकर एक ऐसी उम्मीद जग चुकी है कि उसकी कल्पना करना भी मुश्किल नजर आने लगा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसेवक के रूप मे आवाम के बीच आकर उनके सपनों को पंख लगाने का जो दौर शुरू कर रखा है उसी के चलते आज उत्तराखण्ड हर दिशा में गुलजार होता हुआ नजर आ रहा है। राजनीति में आज मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी इतने निपुण हो चुके हैं कि वह आवाम के दिलों में राज करने लगे हैं और जहां पर भी उन्हें कुछ अफसरों को लेकर आवाम के बीच दिखाई दे रही नाराजगी का आभास होता है तो वह तुरंत एक्शन मे आकर उन अफसरों को सबक सिखा देते हैं कि राज्य की जनता ही सर्वोपरि है और जनता की उम्मीदों पर सभी अफसरों को खरा उतरना पडेगा। उत्तराखण्ड के अन्दर आवाम के बीच मुख्यमंत्री पहली पंसद उसी तरह से बन चुके हैं जैसे देश की पसंद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बने हुये हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने राज्य को एक नई उडान पर ले जाने के लिए जो सिलसिला शुरू कर रखा है वह आवाम को खूब रास आ रहा है और उन्हें यह यकीन हो चला है कि मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी अभी सरकार में एक लम्बी पारी खेलेंगे और राज्य को विकास की उस उडान पर आगे ले जायेंगे। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने राज्य के अन्दर लव जिहाद और लैंड जिहाद के खिलाफ जो प्रहार शुरू कर रखा है उससे आज राज्य की जनता उनको अपना मसीहा मान रही है और अब उन्होंने राज्य के अन्दर ऑपरेशन कालनेमि चलाकर जो संदेश देशभर में दिया है उससे उत्तराखण्ड की जनता भी उन्हें हिन्दु रक्षक मान चुकी है और साधु समाज को भी यह आभास हो गया है कि उत्तराखण्ड को जो युवा मुख्यमंत्री मिला है वह अभेद है और हिन्दु रक्षक के रूप में वह सबकी रक्षा करेंगे।

LEAVE A REPLY