पुलिस आरक्षी भर्ती में मोर्चे पर डटे रहे अजय

0
143

परीक्षा केंद्रों पर दस्तक देकर परखी व्यवस्था
नकल माफियाओं पर एसओजी, एलआईयू और सर्विलांस टीम ने रखी रडार
देहरादून/रूद्रप्रयाग। राजधानी के परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस आरक्षी भर्ती प्रक्रिया की लिखित परीक्षा की कडी सुरक्षा का चक्र पुलिस कप्तान ने खुद तैयार किया और इस परीक्षा में कोई भी परिंदा पर न मार पाये इसके लिए उन्होंने खुद मोर्चा संभाला। पुलिस कप्तान ने परीक्षा को पारदर्शी और स्वच्छता के साथ कराने के लिए परीक्षा केंद्रो में जाकर खुद दस्तक दी और एलआईयू के साथ-साथ सर्विलांस टीमों को भी परीक्षा केन्द्रों के आसपास तैनात किया जिससे कि कोई भी परीक्षा देने वाला नकल करने का दुसाहस न कर पाये।
आज देहरादून के 21 परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस आरक्षी (जनपदीय पुलिस,पीएसी,आईआरबी) भर्ती प्रक्रिया की लिखित परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित कराने के लिए पुलिस कप्तान अजय सिंह ने खुद मोर्चा संभाला हुआ था। भर्ती प्रक्रिया को पूर्णतः पादर्शिता एंव निर्बाध रूप से सम्पन्न कराये जाने के लिए पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कप्तान द्वारा डयूटी में नियुक्त पुलिस कर्मियों को परीक्षा डयूटी के दौरान पूर्ण निष्ठा एंव कार्यकुशलता केे साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए, साथ ही भर्ती केन्द्रों के आस-पास किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से न रुकने देने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस कप्तान ने परीक्षा केंद्रों के आसपास एलआईयू, एसओजी तैनात की हुई थी और सर्विलांस के जरिए हर उस संदिग्ध पर अपनी रडार लगा रखी थी कि अगर कोई भी इस परीक्षा में सर्विलांस के सहारे अपने नापाक इरादे दिखाये तो उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाये।
वहीं रूद्रप्रयाग में द्रप्रयाग में पुलिस कप्तान ने सतर्क निगरानी में परीक्षा सकुशल जारी करने के लिए मोर्चा संभाल रखा है। आज पुलिस आरक्षी लिखित भर्ती परीक्षा सभी छह परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से आयोजित की जा रही है। पुलिस कप्तान अक्षय प्रल्हाद कोंडे के निर्देशन में परीक्षा को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस द्वारा समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सभी परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस बल की तैनाती करते हुए सघन चेकिंग व निगरानी की जा रही थी और अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश देने से पूर्व कड़ी चैकिंग एवं फ्रिस्किंग की जा रही है, ताकि परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि को रोका जा सके। वहीं पुलिस द्वारा पूरी तत्परता व सजगता के साथ परीक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का कार्य किया जा रहा है, ताकि सभी परीक्षार्थी एक सुरक्षित एवं निष्पक्ष माहौल में परीक्षा दे सकें। परीक्षा को पारदर्शी सम्पन्न कराने के लिए पुलिस नोडल अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक तथा सम्बन्धित थाना प्रभारियों द्वारा निरन्तर भ्रमण किया जा रहा था।

LEAVE A REPLY