देहरादून। पटेलनगर इलाके में एलपीजी सिलेंडर ने रातभर रिसाव और बिजली के तारों से हुई स्पार्किंग के कारण ब्लास्ट के धमाके ने इलाके में कोहराम मचा दिया और किसी को समझ ही नहीं आया कि यह धमाका आखिर कैसे और क्यों हो गया? पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और इस धमाके का सच जानने के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम और बम डिस्पोजल स्कॉयड को बुलाया गया जिसने वहां का जायजा लेने के बाद अपना आंकलन करना शुरू किया कि आखिर धमाका कैसे हो गया। इस धमाके में पांच लोग उसकी चपेट में आ गये और इलाके के माननीय भी वहां पहुंचे और अस्पताल में भी घायलों को देखने के लिए वह वहां डटे रहे। पुलिस कप्तान ने कहा कि जांच की जा रही है कि आखिर धमाका कैसे हुआ था।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह साढे छह बजे पूर्वी पटेल नगर सैंडलवुड स्कूल के पास गैस लीक होने के कारण आग लग गई थी जिसमें एक परिवार के पांच लोग झुलस गए इस परिवार के मुखिया विजय कुमार 4०वर्ष की हालत अत्यधिक खराब है विधायक धर्मपुर विधानसभा विनोद चमोली के द्वारा दून चिकित्सालय में झूलसे हुए लोगों का हाल जाना इलाज में लगे हुए डॉक्टरो को अच्छे से इलाज करने के लिए निर्देशित किया इसके अलावा मौके पर तहसीलदार को बुलाकर हर संभव मदद के लिए निर्देशित किया। अमर, सनी, अनामिक यह लोग भी आग में झुलस गए। विधायक विनोद चमोली ने घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज दिलाने का वायदा किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके इलाज में कोई कमी नहीं रहेगी।
