प्रमुख संवाददाता
हरिद्वार/ देहरादून। मनसा देवी मन्दिर में अफवाह का गुब्बारा फूटते ही वहां ऐसी भगदड़ मची कि कोहराम मच गया और इस कोहराम में छह लोगों की मौत हो गई और तीन दर्जन लोग घायल हो गये जिन्हें अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इस दिल दहला देने वाले हादसे की खबर मिलते ही प्रधानमंत्री ने भी अपना शोक प्रकट किया और मुख्यमंत्री को सभी घायलों का बेहतर इलाज कराने का भी आदेश दिया जिसके बाद मुख्यमंत्री ने डाक्टरों की टीम को दो टूक कहा कि सभी घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज किया जाये जिससे कि वह जल्द से जल्द ठीक होकर अपने घर जा सके। मुख्यमंत्री ने घायलों के पास जाकर एक ही वचन दिया कि तुम्हें कुछ नहीं होगा ‘मैं हंू न ’। मुख्यमंत्री के इस वचन को सुनकर घायलों के चेहरों पर भी एक विश्वास की लकीर दिखाई दी कि अस्पताल में उनका बेहतर इलाज होगा और जल्द से जल्द वह अपने घरों को वापस जायेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रातःकाल नौ बजे के आसपास अफवाह फैली है कि यहां पर करंट फैल गया है और इसके बाद भगदड़ मच गई और इसकी मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश कर दिये गये है और घायलों को जिला अस्पताल एवं अन्य अस्पतालों को उपचार के लिए भेज दिया गया है।
उन्होंने कहा कि सभी घायलों को उचित ईलाज मिले और यह हमारी प्राथमिकता है सभी अधिकारी गण और सभी लोग बचाव के काम में लगे हुए है और घायल सभी स्वस्थ हो उचित और अच्छा उपचार मिले और उनके घरों तक छोडा जाये और टोल फ्री नंबर जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि और सभी से संपर्क किया जा रहा है और उनके परिवार वाालों से संपर्क किया जा रहा है और सभी को एक ही स्थान से जिला प्रशासन उनके घरों को भेजेगा।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है कि उनके परिजनों के साथ संवेदनशीलता है और भगवान से प्रार्थना करते है कि मृतकों को अपने श्री चरणों में भगवान स्थान दें। उन्होंने कहा कि ईश्वर मृतकों के परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें और मृतकों के परिजनों को दो दो लाख व घायलों को पचास पचास हजार रूपये की सहायता राशि दी जायेगी और सभी के उपचार की घोषणा की गई है और अभी तक छह लोगों की मौत की सूचना आई है।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार जिला चिकित्सालय में मनसा देवी पैदल मार्ग पर हुई भगदड़ में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना ।
मुख्यमंत्री से इस दौरान मनसा देवी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने वार्ता की। मनसा देवी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि इस दुखद घटना में मृतकों के परिजनों के दो-दो लाख तथा घायलों को पचास-पचास हजार मनसा देवी ट्रस्ट द्वारा प्रदान किए जाएँगे। मृतक के परिजनों और घायलों को उनके घर तक ले जाने के लिए ट्रस्ट द्वारा वाहन की व्यवस्था की जाएगी।

