देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड की डेढ करोड जनता ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें एक दशक बाद ऐसा मुख्यमंत्री मिलेगा जो राज्य को विकास की उस उडान पर ले जायेगा जिसकी कोई सीमा ही नहीं होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जब अपने राज्य के विकास को गुलजार करने के लिए देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से साथ मांगा तो उन्हें डबल इंजन सरकार का ऐसा साथ मिलता आ रहा है कि विपक्ष से लेकर भाजपा के भी बडे-बडे राजनेताओं में खलबली मची हुई है कि आखिरकार मुख्यमंत्री जिस विजन से राज्य के विकास का नया अध्याय लिख रहे हैं वह उनके राजनीतिक जीवन के लिए एक लम्बे दशक तक खतरे की घंटी बन सकता है। मुख्यमंत्री ने अपने चार साल के कार्यकाल में राज्य की प्रगति और विकास को लेकर जो एक लम्बी लकीर खींच रखी है उससे राज्य की जनता उनकी कायल होती जा रही है और उन्हें यह विश्वास हो गया है कि अब उनका उत्तराखण्ड विकास के उस पथ पर आगे बढ़ चला है जिसकी कल्पना वह बाइस सालों से करते आ रहे थे। मुख्यमंत्री का एक ही विजन है कि उत्तराखण्ड की प्रगति और विकास के लिए वह किस-किस रास्ते से होकर आगे बढ़े जिसके चलते उत्तराखण्ड आदर्श राज्य बनकर देश-विदेश में अपनी एक नई पहचान बना सके। मुख्यमंत्री के राज में उत्तराखण्ड जिस तरह से ऊचाईयां छूता हुआ नजर आ रहा है उससे आज हर तरफ राज्य की वादियों में खुशबू ही खुशबू नजर आ रही है।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने सरकार चलाने के लिए अपने आपको आवाम का जनसेवक मान रखा है और जनसेवक के रूप में ही वह आवाम के बीच जाकर उन्हें संदेश देते आ रहे हैं कि उनका कुर्सी से न कभी मोह रहा है और न ही कभी मोह रहेगा क्योंकि उनका एक ही विजन है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें विकास के जिस पथ पर आगे बढने के लिए सत्ता की चाबी सौंपी थी उसमें वह सिर्फ विकास को ही अपना पैमाना बनायेंगे और वह अपने चार साल में राज्य की प्रगति और विकास को लेकर जो एक नई पटकथा लिखने के लिए आगे बढ़ चुके हैं उससे उत्तराखण्ड ही नहीं बल्कि देश-विदेश में भी मुख्यमंत्री के नाम का खूब डंका बज रहा है। उत्तराखण्ड के अन्दर जो युवा पीढी हमेशा सरकारों को अपने निशाने पर लेकर अपनी बेरोजगारी पर उन्हें निशाने पर लेती थी वह युवा पीढी आज मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी के इसलिए कसीदे पढ़ रही है क्योंकि उन्हें चार सालों में सरकारी नौकरी मिलने का जो सिलसिला शुरू हो रखा है उससे उनके मन में जो एक नई उडान भरने का सपना है वह अब तेजी के साथ पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने राज्य के अन्दर उद्योगों को स्थापित करने के लिए विजन के साथ अपने आपको आगे किया है उससे देश-विदेश के सैकडों बडे-बडे उद्यमी घराने उत्तराखण्ड के अन्दर अपने उद्योग लगाने के लिए सरकार के द्वार पर आकर खडे हो गये हैं और उन्हें विश्वास हो चला है कि मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी के राज में जब वह अपने उद्योग स्थापित करेंगे तो हर तरफ विकास की जो उडान उडने के लिए राज्य की युवा पीढी सपने देखा करती थी उनके सपने इन उद्योगों के लगने से हर समय हसीन बन जायेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने आज स्वास्थ्य से लेकर हर क्षेत्र में जो एक नई उडान भरने के लिए अपने पंखों को चारो ओर फैलाया है उससे आज उत्तराखण्ड एक नया उत्तराखण्ड बनता हुआ दिखाई दे रहा है और उनके राज में उत्तराखण्ड ऐसी ऊचाई छूने लगा है जिसने कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी आज राज्य के अन्दर विकास पुरूष के नाम से अपनी एक नई पहचान बनाने में जिस तरह से सफलता के पायदान पर आकर खडे हो गये हैं उससे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री को विकास पुरूष के नाम से उन्हें पुकार रहे हैं जो उत्तराखण्डवासियों के लिए एक शुभ संकेत है।

