अंतर्राष्ट्रीय कालनेमि गैंग का खुलासा

0
113

देहरादून(संवाददाता)। हिन्दुत्व रक्षक के रूप में अपनी एक नई पहचान बना चुके मुख्यमंत्री को खुफिया जानकारी मिल रही थी कि उत्तराखण्ड के अन्दर पहचान छुपाकर कालनेमि अपने गैग चला रहे हैं और वह अवैध रूप से धर्मांतरण कराकर एक बडी साजिश को अंजाम देने के मिशन पर खतरनाक खेल खेल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जनपदों के पुलिस कप्तानों को सख्त अल्टीमेटम दिया कि राज्य के अन्दर ऑपरेशन कालनेमि शुरू किया जाये और हर कालनेमि के चेहरे को बेनकाब कर उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाये। राजधानी के पुलिस कप्तान मुख्यमंत्री के आदेश के कुछ घंटो बाद ही एक बांग्लादेशी समेत पच्चीस कालनेमि की पहचान कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाने में सफल हुये और उसके बाद कुछ जनपदों की पुलिस ने भी ऑपरेशन कालनेमि शुरू किया। वहीं जनपद के पुलिस कप्तान ने अवैध रूप से धर्मांतरण प्रकरण में धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम में मुकदमा कायम किया तो उसके बाद दो युवतियां जो कि अन्तर्राष्ट्रीय कालनेमि गैंग के चक्रव्यूह में फंस गई थी उन्हें कालनेमि गैंग से बचाने के लिए पुलिस कप्तान ने ऐसा जाल बुना कि खतरनाक एजेंडे पर आगे बढ़ चुके कालनेमि गैंग के नापाक इरादे तार-तार हो गये। युवतियों का धर्मांतरण कराकर उन्हें पाकिस्तान और दुबई ले जाने का जो खतरनाक खेल खेला जा रहा था उसे कप्तान अजय ने बेनकाब करके मुख्यमंत्री के ऑपरेशन कालनेमि में एक बडी षडयंत्र तार-तार कर दिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस दिन से ऑपरेशन कालनेमि का आगाज किया है तबसे कालनेमि गैंग चलाने वाले एक के बाद एक बेनकाब होते जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश की एटीएस कुछ समय पूर्व सहसपुर से एक खतरनाक कालनेमि को पकडकर ले गई थी तो दून पुलिस ने उत्तर प्रदेश में जाकर उस कालनेमि से पूछताछ की थी तो उसने सनसनीखेज राज खोले थे। 18 जुलाई को रानीपोखरी में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 21 साल की बेटी कुछ समय से अजीब व्यवहार कर रही है और पूछताछ में पता चला कि उसे कुछ मुस्लिम लडके व लडकी जबरन बहला फुसलाकर मुस्लिम बनाना चाहते हैं और उसे कई तरह के लालच भी दिये जा रहे हैं। पुलिस कप्तान ने यह मामला सामने आते ही रानीपोखरी में उत्तराखण्ड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम का मामला दर्ज कराया था। सबसे अहम बात यह है कि उस लडकी की काउंसिलिंग हुई तो पता चला कि यह मामला अंतर्राज्जीय नहीं बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय है और वर्तमान में उत्तर प्रदेश में जनपद आगरा से प्रचलित धर्मांतरण के केस से भी जुडे हैं। वहीं प्रेमनगर इलाके की एक लडकी को भी कालनेमि गैंग ने अपने खतरनाक चक्रव्यूह में फसाया और उसे मुस्लिम समुदाय के युवक के साथ निकाह कराने के लिए पूरा षडयंत्र रचा गया और उसका ब्रेनवॉश भी किया गया जिससे युवती इनके द्वारा सोशल मीडिया पर धर्मांतरण को लेकर दिखाये जा रहे सब्जबाग से वह प्रभावित होकर उनके चक्रव्यूह में फंसती चली गई लेकिन पुलिस कप्तान ने इस युवती का भी ब्रेनवॉश करके उसे कालनेमि गैंग से बचाने का बडा काम किया जिससे युवती अन्तर्राष्ट्रीय कालनेमि गैंग से बच गई।

LEAVE A REPLY